Punjab Breaking: सीएम मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा

0
234
Punjab Breaking
Punjab Breaking: सीएम भगवंत मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा
  • बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनियमितता : सीएम

Punjab Breaking, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, शुक्रवार देर रात पंजाब वेयरहाउस अमृतसर के प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा (Gagandeep Singh Randhawa) ने आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उन्होंने लालजीत भुल्लर पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे इस्तीफा ले लिया है।

तरनतारन के पट्टी से आप विधायक हैं लालजीत भुल्लर

लालजीत सिंह भुल्लर तरनतारन के पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार, पंजाब वेयरहाउसिंग कॉपोर्रेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या के मामले में सीएम ने उन्हें त्यागपत्र देने के लिए कहा था। एक सरकारी प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारी की मौत के कारणों और इसमें विधायक की किसी भी संलिप्तता की औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं।

भुल्लर के निर्वाचन क्षेत्र में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे रंधावा

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गगनदीप सिंह रंधावा, भुल्लर के निर्वाचन क्षेत्र पट्टी में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर बीती रात सेल्फोस (एल्यूमीनियम फॉस्फाइड) जहर खाने से पहले एक आखिरी वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने ‘आप’ के मंत्री का नाम लिया और उन पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

मंत्री के किसी करीबी को टेंडर देने का दबाव

वीडियो क्लिप में, गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर दावा किया कि उन पर मंत्री के किसी करीबी को टेंडर देने का दबाव डाला गया था, जिसे उन्होंने एक सही बोली लगाने वाले के पक्ष में मना कर दिया। उनसे 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई और उन्होंने भुल्लर के घर पर शारीरिक हमले का आरोप लगाया, जहां उनकी कोई आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश की गई थी। इस घटना से भारी विरोध भड़क उठा।

विपक्षी नेताओं ने जोर-शोर से उठाया मामला 

शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया समेत विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, उन्हें तुरंत कैबिनेट से हटाने, मृतक के फोन को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखने और सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने सीएम भगवंत मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार की कट्टर ईमानदार छवि पर भी सवाल उठाए।

परिवहन विभाग के लिए अभी नए नाम की घोषणा नहीं

गगनदीप सिंह रंधावा का इस्तीफ़ा पंजाब के सार्वजनिक क्षेत्र में जवाबदेही की बढ़ती मांगों के बीच आया है, खासकर कृषि से जुड़ी संस्थाओं जैसे वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में, जो अनाज के भंडारण और खरीद का काम संभालती है। परिवहन विभाग के लिए अभी तक किसी नए व्यक्ति के नाम की घोषणा नहीं की गई है। मुख्य सचिव की अगुवाई अभी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट मान प्रशासन में आगे होने वाले घटनाक्रमों की दिशा तय कर सकती है।

ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit: ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

  • TAGS
  • [post_tags]