Bihar Road Accident : ट्रक ने बस और पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत

0
200
Bihar Road Accident : ट्रक ने बस और पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत
Bihar Road Accident : ट्रक ने बस और पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत

एक ही गांव से संबंधित हैं हादसे का शिकार लोग

Bihar Road Accident (आज समाज), पटना : बिहार में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ही गांव से संबंधित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास हुआ। हादसा उस समय हुआ जानकारी के अनुसार, पिकअप और बस में सवार लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।

सोमवार की सुबह करीब तीन बजे जब सभी लोग अपने गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और पिकअप से उतर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोग वाहनों के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यूपी में स्विफ्ट ने लोगों को कुचला, आठ की मौत

पुलिस से मिली प्राथमिक सूचना के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। जब से लोग हादसे में घायल लोगों की मदद की कोशिश कर रहे थे तो उसी समय तेज गति से आई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी और गड्ढे में जाकर पलट गई थी। गाड़ी ने सड़क पर मौजूद कई अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यह हादसा भयानक रूप धारण कर गया।

गाड़ी की चपेट में ये लोग आए

गाड़ी की चपेट में आने से लालचंद्र पुत्र फेंकू निवासी पट्टी मुइथन जलालपुर, उत्तम पुत्र जगतपाल निवासी सेमरा कटका, कैफी पुत्र हसन मोहसिन निवासी लोरपुर ताजन, राजू पुत्र छेदीलाल निवासी सिकंदरपुर सम्मनपुर सहित सम्मनपुर क्षेत्र के जैनापुर निवासी आदित्य व दिव्यांशु दोनों सगे भाइयों की भी घटना में मौत हो गई। यह दोनों भाई एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जलालपुर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। इसके अलावा दो अन्य लोगों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें : UP Accident News : यूपी में दर्दनाक हादसा, आठ की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]