Tamil Nadu Assembly Election Result : क्या विजय बदलने जा रहे तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर

0
296
Tamil Nadu Assembly Election Result : क्या विजय बदलने जा रहे तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर
Tamil Nadu Assembly Election Result : क्या विजय बदलने जा रहे तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर

पहले दो घंटे की मतगणना के बाद एक्टर विजय की पार्टी सबसे आगे

Tamil Nadu Assembly Election Result (आज समाज), चेन्नई : फिल्मों से सत्ता में आए अभिनेता विजय की पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। विजय की पार्टी टीवीके पहली बार प्रदेश के चुनावी समर में उतरी थी और अभी तक सामने आए रूझानों में वह प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर रही है। सुबह 10 बजे तक मिले रूझानों के अनुसार विजय की पार्टी ने 103 सीट पर बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी द्रमुक तीसरे नंबर पर लुढ़क गई है और उसके पास कुल 51 सीट पर बढ़त है। वहीं अन्नाद्रमुक अभी तक 72 सीट पर लीड कर रही है।

अंतिम फैसला शाम तक आएगा सामने

आपको बता दें कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा के लिए हुए मतदान की आज गणना हो रही है। सुबह दस बजे तक चुनाव मतगणना का लगभग पहला दौर समाप्त हुआ है। अभी कई दौर की मतगणना बाकी है और अंतिम परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा पड़ रही भारी

पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्ताधारी टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर जारी है। हालांकि यह बात स्पष्ट है कि सुबह आठ बजे से लेकर 10 बजे तक भाजपा की लीड ज्यादा रही है। हालांकि यह शुरुआती रूझान है और प्रदेश की राजनीति के भविष्य की तस्वीर देर शाम तक स्पष्ट हो पाएगी। सुबह 10 बजे तक भाजपा की लीड बढ़कर 150 सीट पर हो गई है जबकि टीएमसी 92 सीट पर ही लीड ले पाई है। इससे लग रहा है कि भाजपा इस बार टीएमसी पर भारी पड़ सकती है।

असम में केवल भाजपा

असम में अभी तक के आए रूझान में भाजपा तीसरी बार भी सत्ता में स्पष्ट रूप से बहुमत हासिल करती दिखाई दे रही है। अभी तक जो रूझान मिले हैं उनमें भाजपा भाजपा 95 सीट पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस पिछले चुनाव के मुकाबले कमजोर साबित हो रही है। कांग्रेस के पास केवल 28 सीट पर लीड है।

ये भी पढ़ें : Assembly Election Result Live : पहले घंटे की मतणनना के बाद बंगाल, केरल में कांटे की टक्कर

  • TAGS
  • [post_tags]