Assembly Election Result Live : पहले घंटे की मतणनना के बाद बंगाल, केरल में कांटे की टक्कर

0
341
Assembly Election Result Live : पहले घंटे की मतणनना के बाद बंगाल, केरल में कांटे की टक्कर
Assembly Election Result Live : पहले घंटे की मतणनना के बाद बंगाल, केरल में कांटे की टक्कर

असम में भाजपा को लीड, तमिलनाडु में द्रमुक सबसे आगे

Assembly Election Result Live (आज समाज), नई दिल्ली : पिछले दिनों चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए मतदान की गणना का कार्य आज जारी है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। पहले घंटे की मतगणनना पूरी होने के बाद जहां पश्चिम बंगाल और केरल में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। वहीं असम में भाजपा और तमिलनाडु में द्रमुक आसानी से लीड हासिल करती दिखाई दे रही है। सुबह नौ बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो वे इस प्रकार हैं।

पश्चिम बंगाल में स्थिति

सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 225 सीटों के शुरुआती रूझान सामने आ चुके हैं इनमें से भाजपा 113 वो टीएमसी 112 सीट पर लीड हासिल कर चुकी है। वहीं कांग्रेस व अन्य पार्टियों का अभी खाता नहीं खुला है। बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश व उत्साह है।

केरल की सुबह नौ बजे तक रिपोर्ट

शुरूआती रुझानों में केरल में बराबरी का मुकाबला दिख रहा है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने शुरूआती रुझानों में 16 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं लेफ्ट के नेतृत्व वाली एलडीएफ गठबंधन ने भी 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

तमिलनाडु में 9 बजे तक स्थिति

तमिलनाड़ में द्रमुक अपनी स्थिति मजबूत किए हुए है। सुबह 9 बजे तक कुल 128 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। इनमें से द्रमुक सबसे ज्सादा 54 सीटों पर लीड बनाए हुए है। इसके साथ ही अन्नाद्रमुक 37 और टीवेके 34 सीट पर बढ़त हासिल कर चुकी है।

असम में भाजपा की मजबूत स्थिति

असम में हो रही मतगणना के अनुसार सुबह 9 बजे तक भाजपा एकतरफा लीड हासिल करते हुए कुल 68 सीट पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस मात्र 12 सीट पर आगे है। असम में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है और उन्हें पार्टी की एकतरफा जीत का भरोसा है।

ये भी पढ़ें : UP Accident News : यूपी में दर्दनाक हादसा, आठ की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]