PM Modi: कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

0
276
PM Modi: कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी
PM Modi: कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर हो सकती है चर्चा
PM Modi, (आज समाज), नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी कल सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। बातचीत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बातचीत में चुनावी राज्यों के सीएम शामिल नहीं होंगे। पीएम ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर सकते है। इससे पहले पीएम ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश कोरोनाकाल जैसी परीक्षा लेने वाला है। केंद्र-राज्य को मिलकर काम करना होगा।

भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल-डीजल

वहीं, सरकार ने आज देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी की खबरों को खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल, डीजल है।

सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को प्रोपेगैंडा बताया

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को प्रोपेगैंडा बताया है, जिसका मकसद बाजार में पैनिक बाइंग शुरू कराना है। मंत्रालय ने कहा कि शॉर्टेज की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : US-Israel Iran War: ईरानी नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी मारे गए: इजरायल मीडिया

  • TAGS
  • [post_tags]