US-Iran Conflict : पश्चिम एशिया के लिए आज का दिन अहम

0
261
US-Iran Conflict : पश्चिम एशिया के लिए आज का दिन अहम
US-Iran Conflict : पश्चिम एशिया के लिए आज का दिन अहम

अमेरिका और ईरान के बीच होगी ओमान में वार्ता, सहमति न बनी तो अमेरिका कर सकता है युद्ध की घोषणा

US-Iran Conflict (आज समाज), नई दिल्ली : पश्चिम एशिया के लिए आज का दिन बहुत अहम है। दरअसल आज अमेरिका और ईरान के बीच ओमान में अहम बैठक हो रही है। इस बैठक के परिणाम ही भविष्य में पश्चिम एशिया और ईरान के हालात तय करेंगे। देखना यह होगा की क्या आज होने जा रही बैठक में ईरान अमेरिका की बात मानता है या फिर अपने स्टैंड पर कायम रहता है। वहीं अमेरिका यह ऐलान कर चुका है कि यदि ईरान में फैली आंतरिक अशांति का हल जल्द न निकला तो वह ईरान पर सख्त सैन्य कार्रवाई करेगा।

इसलिए आमने-सामने आए दोनों देश

गौरतलब है कि ईरान में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों पर सरकार के कड़े दमन और पश्चिमी देशों की आलोचना के बाद, अमेरिका ने कठिन रुख अपनाया है। इसमें पश्चिम एशिया में लंबे सैन्य अभ्यास और स्पष्ट धमकियां शामिल हैं। ईरानी अधिकारी चेतावनी देते हैं कि अगर अमेरिका हमला करता है, तो इसका जवाब कड़ा होगा और यह पूरे क्षेत्र में संघर्ष बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं ईरान ने यह भी कहा है कि बातचीत में भाग लेने के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत बेहद जरूरी है।

ईरान भी झुकने को नहीं है तैयार

ईरानी सेना प्रमुख अब्दोलरहीम मूसवी ने कहा कि देश ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम को अपग्रेड करके अपनी ताकत बढ़ा ली है। उन्होंने कहा कि अब ईरान किसी भी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और उनकी नई सैन्य नीति रक्षा से बढ़कर हमलावर और असममित युद्ध की रणनीति पर आधारित है। मूसवी ने चेतावनी दी कि किसी भी दुश्मन की हरकत का क्रशिंग जवाब दिया जाएगा।

वार्ता सफल न हुई तो यह होंगे परिणाम

यदि आज होने जा रही वार्ता सफल न हुई तो एक तरफ जहां ईरान की समस्या बढ़ेगी वहीं इस्राइल के लिए सुरक्षा खतरे बढ़ेंगे, क्योंकि ईरानी मिसाइल और सैन्य क्षमता सीधे उसके लिए चुनौती बन सकती है। इसके साथ ही इराक और सीरिया में अमेरिका-ईरान टकराव का असर उनके आंतरिक स्थायित्व पर पड़ेगा। यमन और लेबनान में ईरान समर्थित समूह अस्थिरता फैलाने की संभावना बढ़ा सकते हैं। कुल मिलाकर, वार्ता नाकाम होने से सैन्य टकराव, तनाव और क्षेत्रीय असुरक्षा बढ़ने का खतरा रहेगा।

ये भी पढ़ें : Meghalaya Coal Mine Blast : मेघालय कोयला खान विस्फोट में मृतकों की संख्या 18 पहुंची

  • TAGS
  • [post_tags]