PM Modi Pariksha Pe Charcha : छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम

0
210
PM Modi Pariksha Pe Charcha : छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम
PM Modi Pariksha Pe Charcha : छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन आज

PM Modi Pariksha Pe Charcha (आज समाज), नई दिल्ली : आने वाले दिनों में देश के लाखों छात्र वार्षिक परीक्षाओं में बैठेंगे। बहुत सारे ऐसे अभ्यार्थी होंगे जो कई अन्य ऐसी परीक्षाओं का सामना करेंगे जो उनके भावी जीवन का आधार होंगी। जाहिर सी बात है कि इन कठिन और अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षाओं के चलते ज्यादात्तर छात्र तनाव में होते हैं।

इन्हीं छात्रों के तनाव को कम करने व इससे बाहर निकलने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी देश के छात्रों को नए गुर सीखाएंगे बल्कि उन्हें जीवन में सफल होने के अहम टिप्स भी देंगे। इस दौरान पीएम मोदी छात्रों के साथ सीधा वार्तालाप भी करेंगे। ज्ञात रहे कि पीएम के इस कार्यक्रम का सुबह 10 बजे प्रसारण होगा। कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

इस कार्यक्रम का हिस्सा है आज का संवाद

परीक्षा पे चर्चा केंद्र सरकार की एग्जाम वॉरियर्स पहल से जुड़ा हुआ है, जिसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाली चिंता और दबाव से बाहर निकालना है। फरवरी के मध्य से सीबीएसई सहित विभिन्न बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और अप्रैल में जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होंगी।

ऐसे समय में यह संवाद छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार माना जाता है। इस कार्यक्रम में छठी कक्षा से ऊपर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिलता है। यह चर्चा केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी युवाओं को प्रेरित करती है।

इस तरह देखें लाइव प्रसारण

इस खास कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन के DD National, DD News और DD India चैनलों के साथ-साथ ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MyGov.in पोर्टल पर भी छात्र इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। कई निजी टीवी चैनल भी इसका प्रसारण करेंगे, ताकि देशभर के विद्यार्थी प्रधानमंत्री के सुझावों से जुड़ सकें।

इस बार बढ़ाया गया है दायरा

पिछले वर्षों में यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होता था, लेकिन अब इसके आयोजन के तरीके में बदलाव देखने को मिल रहा है। नई पहल के तहत प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों से सीधे मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की। वहीं कुछ चयनित छात्रों को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पर उनसे मिलने और अपने सवाल साझा करने का अवसर भी मिला।

ये भी पढ़ें : Meghalaya Coal Mine Blast : मेघालय कोयला खान विस्फोट में मृतकों की संख्या 18 पहुंची

  • TAGS
  • [post_tags]