LPG Crisis Update: देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

0
244
LPG Crisis Update: देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं
LPG Crisis Update: देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

कहा-पेट्रोल पंपों को सप्लाई करने वाले टर्मिनलों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद, कच्चे तेल का भी पर्याप्त भंडार
LPG Crisis Update, (आज समाज), नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। देश में किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंपों को सप्लाई करने वाले टर्मिनलों पर भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सुजाता शर्मा बुधवार को दिल्ली में इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने लोगों से डर और घबराहट में पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करने से बचने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

भारत के पास सालाना करीब 26 करोड़ टन कच्चा तेल रिफाइन करने की क्षमता

सुजाता शर्मा ने कहा, पैनिक बाइंग के कारण पिछले दो दिनों में कई जगहों पर पेट्रोल पंपों और रिटेल आउटलेट्स के बाहर लंबी कतारें देखी गई हैं। हम बताना चाहते हैं कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक है। हमारे पास सालाना करीब 26 करोड़ टन कच्चा तेल रिफाइन करने की क्षमता है।

जंग के कारण तेल और गैस की सप्लाई हुई प्रभावित

गौरतलब है कि ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की जंग का आज 26वां दिन है। जंग के कारण स्ट्रेट आॅफ होर्मुज से तेल और गैस सप्लाई की सप्लाई प्रभावित है। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एएनजी इसी रास्ते से मंगाता है।

डिस्ट्रीब्यूटर पर एलपीजी की कमी नहीं

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने आगे कहा, पिछले 25 दिनों में करीब 2.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा लगभग 2.20 लाख उपभोक्ताओं ने एलपीजी से एपएनजी में शिफ्ट किया है। साथ ही करीब 2.5 लाख नए आवेदन या रजिस्ट्रेशन भी प्राप्त हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर एलपीजी की भी कोई कमी नहीं है और आॅनलाइन बुकिंग अच्छी चल रही है।

वैकल्पिक ईधन के रूप राज्यों को बांटा करोसीन

उन्होंने बताया अब तक लगभग 26 राज्यों ने 22,000 टन कमर्शियल एलपीजी का आवंटन किया है, जिसमें राज्य सरकारों और आॅयल मार्केटिंग कंपनियों दोनों की आपूर्ति शामिल है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि केरोसीन को वैकल्पिक ईंधन के रूप में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अतिरिक्त आवंटन दिया है और लगभग 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में इसके आदेश जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Rajnath Singh: पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे रक्षा मंत्री

  • TAGS
  • [post_tags]