West Bengal Assembly Election: बंगाल वोटर लिस्ट में एरर ठीक हुई: चुनाव आयोग

0
244
West Bengal Assembly Election: बंगाल वोटर लिस्ट में एरर ठीक हुई: चुनाव आयोग
West Bengal Assembly Election: बंगाल वोटर लिस्ट में एरर ठीक हुई: चुनाव आयोग

डिस्प्ले एरर की वजह से वोटर्स का नाम दिख रहा था जांच के दायरे में
West Bengal Assembly Election, (आज समाज), नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में हुई तकनीकी गड़बड़ी को चुनाव आयोग ने ठीक कर दिया है। चुनाव आयोग ने माना है कि डिस्प्ले एरर की वजह से वोटर्स का नाम जांच के दायरे में दिखा रहा था। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि इस तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने करीब 2 घंटे का समय लगा। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में लोक नर्तकों के प्रदर्शन के दौरान उनके साथ शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने समुदाय के लोगों के साथ लोक नृत्य भी किया

एसआईआर में सभी के नाम काट दिए गए

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कितने आदिवासियों के नाम हटा दिए गए हैं? कितने राजबंशियों को हटा दिया गया है? कितने बंगालियों को हटा दिया गया है? कितने हिंदुओं की हत्या की गई है? कितने मुसलमानों की हत्या की गई है? कितनी महिलाओं को हटा दिया गया है? क्या यह उनकी जमीन है?

चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली, ज्ञानेश कुमार को भाजपा का झंडा लेकर प्रचार करना चाहिए

कोलकाता में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली है। उन्होंने जो सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की है, उससे भ्रम पैदा हो रहा है, देरी हो रही है और जनता पूरी तरह उलझन में है। वे बीजेपी के लिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार में क्षमता है, तो वे खुद उम्मीदवार बन जाएं। वे खुलकर बीजेपी का झंडा लेकर प्रचार करें, छुपकर क्यों काम कर रहे हैं?ह्व

मंगलवार शाम को आई थी परेशानी

दरअसल एक दिन पहले मंगलवार शाम को बंगाल में जब कई लोगों ने अपना वोटर स्टेटस (EPIC नंबर से) चेक किया, तो उनके नाम के आगे (जांच के दायरे में) दिख रहा था। यह उन लोगों के साथ भी हुआ जिनका नाम पहले से ही फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल था। सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने इस पर सवाल उठाए और कहा कि इससे ऐसा लग रहा था जैसे सभी वोटरों पर शक किया जा रहा हो। हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ इसे टेक्निकल एरर बताया।

भाजपा बंगाल राज्य को ही खत्म करना चाहती है

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मैनागुड़ी में एक रैली में कहा कि भाजपा बंगाल राज्य को ही खत्म करना चाहते हैं। बहुत सारी प्लानिंग हो चुकी है। आपको बिहार में मिला दिया जाएगा। मैंने नॉर्थ बंगाल का बंटवारा रोक दिया है।

यह कुछ दिन पहले ही सोशल नेटवर्क पर सामने आया था, और मैंने उसी दिन अपनी आवाज उठाई थी। उन्होंने आगे कहा कि असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। साथ ही, पहचान और नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि किसे एक वैध भारतीय मतदाता के तौर पर मान्यता दी जा रही है और किस आधार पर?

169 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIADMK

उधर, तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AIADMK ने अपने गठबंधन (NDA) के साथ सीट शेयर घोषित कर दिया है। कुल 234 सीटों में से AIADMK 169 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सहयोगी दलों के लिए 65 सीटें दी हैं।

यह भी पढ़ें : Rajnath Singh: पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे रक्षा मंत्री

  • TAGS
  • [post_tags]