UP Crime News : उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में जहर घोल रहे आतंकी

0
253
UP Crime News : उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में जहर घोल रहे आतंकी
UP Crime News : उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में जहर घोल रहे आतंकी

संदिग्ध आतंकी हारिश की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा, सहारनपुर निवासी हारिश मुरादाबाद में कर रहा था बीडीएस

UP Crime News (आज समाज), मुरादाबाद : कुछ माह पूर्व हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित एक यूनिवर्सिटी अलफल्लाह में पकड़े गए आंतकी मॉडयूल के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी वैसा ही मॉडयूल पकड़ा गया है। इस मॉडयूल के अपराधियों से मिली जानकारी ने पुलिस प्रशासन के पैरों तले से जमीन सरका दी है। दरअसल उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी गिरोह न केवल देश में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था बल्कि वे प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में शिक्षा ले रहे युवाओं का माइंड वॉश करके उन्हें आतंकी बनाने की कोशिश में थे।

15 मार्च को किया था हारिश को गिरफ्तार

आतंकी हारिश केवल एक कॉलेज तक सीमित नहीं था, वह मुरादाबाद समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई शिक्षण संस्थानों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा था। वह आकाओं से मिले निर्देश पर शिक्षण संस्थानों के छात्रों को अपने साथ जोड़ रहा था। यह बात एटीएस की पूछताछ में सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी हारिश मुरादाबाद के एक कॉलेज से बीडीएस कर रहा था।

वह कॉलेज के ही हॉस्टल में शामली निवासी छात्र के साथ रहता था। वह ज्यादा समय कमरे में ही रहता और मोबाइल व लैपटॉप पर देर रात तक व्यस्त रहता था। आॅनलाइन ही आईएस के संपर्क में आया था। एटीएस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। 15 मार्च को लखनऊ से आई एटीएस ने हारिश को गिरफ्तार कर लिया था।

इन जिलों में खड़ा कर लिया था नेटवर्क

इसके बाद उसे लखनऊ ले गई थी। एटीएस ने उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि हारिश मुरादाबाद के अलावा गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा के बड़े-बड़े कॉलेजों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा था। वहां के छात्रों को अपने साथ छोड़ रहा था। वह अपने साथ छात्रों की एक बड़ी फौज तैयार कर रहा था। एटीएस ने इसके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है। हारिश टेरर फंडिंग के लिए क्रिप्टो करेंसी के जरिये रकम जुटा रहा था। बीते दो वर्षों के दौरान हारिश और उसके करीबियों के बैंक खातों में क्रिप्टो करेंसी के जरिये लाखों रुपये भेजे गए थे। हारिश को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर एटीएस द्वारा की जा रही पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। एटीएस उसके करीबियों का पता भी लगा रही है।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : ईरान बातचीत का माहौल बिगाड़ रहा : ट्रंप

  • TAGS
  • [post_tags]