Tamil Nadu BJP Crisis: तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष ने भी छोड़ी पार्टी, अन्नामलाई का किया समर्थन

0
95
Tamil Nadu BJP Crisis: तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष ने भी छोड़ी पार्टी, अन्नामलाई का किया समर्थन
Tamil Nadu BJP Crisis: तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष ने भी छोड़ी पार्टी, अन्नामलाई का किया समर्थन

अन्नामलाई का दावा- आंदोलन इधु नम्मा इयक्कम से 10 घंटे के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़े
Tamil Nadu BJP Crisis, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। करु नागराजन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई का समर्थन किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैंने और कई भाजपा नेताओं ने अन्नामलाई का समर्थन करने का फैसला किया है। इससे पहले अन्नामलाई ने 2 जून को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसकी चिट्ठी शुक्रवार को सामने आई थी। वहीं अन्नामलाई ने अपने आंदोलन इधु नम्मा इयक्कम को शुरूआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू होने के 10 घंटे के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा

अन्नामलाई ने इसे लोगों का आंदोलन बताते हुए कहा कि यह राज्य के भविष्य को लेकर साझा सोच और मिशन का प्रतीक है। उनका कहना है कि पहले इस आंदोलन को खड़ा किया जाएगा, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और बाद में इसे राजनीतिक पार्टी में बदला जाएगा।

अन्नामलाई ने 2031 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया

अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 5 जून को नई पार्टी बनाने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज में कहा, आज हम अपना स्वतंत्र आंदोलन खड़ा कर रहे हैं। हमारी पार्टी तमिलनाडु में 2031 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

वेबसाइट लांच

उन्होंने We The Leaders नाम से नया प्लेटफॉर्म और wetheleader.org वेबसाइट भी लॉन्च की। इसके साथ ही कोयंबटूर में एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर फॉर इथि​क्स एंड पॉलिटिक्स संस्थान भी स्थापित करने की घोषणा की है। अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश