Shweta Tiwari: बेटे रेयांश के साथ मस्ती करती नजर आई श्वेता तिवारी

0
81
Shweta Tiwari: बेटे रेयांश के साथ मस्ती करती नजर आई श्वेता तिवारी
Shweta Tiwari: बेटे रेयांश के साथ मस्ती करती नजर आई श्वेता तिवारी

जापान की यात्रा पर हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता
Shweta Tiwari, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने बेटे रेयांश के साथ जापान की यात्रा पर हैं। एक्ट्रेस ने वहां से कई सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। मां-बेटे की इस ट्रिप की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों साथ में खूब मस्ती और फन करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उन्हें डिजनीलैंड में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है, जहां का वातावरण बहुत जादुई लग रहा है।

डिजनीलैंड की चमकीली सजावट और रंग-बिरंगे फूल इस यात्रा की रौनक को और बढ़ा रहे हैं। एक तस्वीर में श्वेता ने नीली टोपी और डेनिम में मस्त पोज दिया। एक्ट्रेस वहां के कई फेमस स्पॉट का लुत्फ उठा रही हैं।

टोक्यो डिजनीरिजॉर्ट में दो अलग-अलग थीम पार्क हैं और श्वेता वहीं छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। इसमें टोक्यो डिजनीलैंड और टोक्यो डिजनीसी का नाम शामिल है। एक तस्वीर में श्वेता के हाथ में एक नीले रंग का खिलौना दिख रहा है जिसे डिजनी का एक लाइट-अप वैंड या बबल ब्लोअर कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: पिंक बिकिनी में काइली जेनर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा