Weather Update: मई-जुलाई में एक्टिव होगा सुपर अल नीनो, भारत में सूखा और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका

0
300
Weather Update: मई-जुलाई में एक्टिव होगा सुपर अल नीनो, भारत में सूखा और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका
Weather Update: मई-जुलाई में एक्टिव होगा सुपर अल नीनो, भारत में सूखा और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका

अमेरिकी मौसम एजेंसी नोआ ने जताया अनुमान
Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत में इस साल सामान्य से कम बारिश के बीच मॉनसून पर संकट के बादल और गहरे हो गए हैं। अमेरिकी मौसम एजेंसी नोआ के लेटेस्ट अनुमानों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में तापमान तेजी से बढ़ने के कारण अल नीनो उम्मीद से कई हफ्ते पहले मई-जुलाई के दौरान ही दस्तक दे सकता है।

अमेरिकी मौसम एजेंसी नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (नोआ) ने बताया कि प्रशांत महासागर का तापमान इस बार मई में सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह गर्मी की स्थिति इस बार पूरे मानसून सीजन के दौरान बनी रह सकती है। पिछले महीने जारी अनुमान में यह संभावना 61% थी, जो अब बढ़कर 82% हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इसका सीधा असर मानसून की बारिश पर पड़ेगा। इससे देश में सूखे का खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा।

अल-नीनो की संभावना 82% बढ़ी, दुनिया पर असर

नोआ के नए अपडेट के मुताबिक इस साल मई से जुलाई के दौरान सुपर अल नीनो डेवलप होने की 82% संभावना है। इसके सर्दियों (दिसंबर 2026 से फरवरी 2027) तक जारी रहने की 96% आशंका है। जबकि, इसके स्ट्रॉन्ग या वेरी स्ट्रॉन्ग रहने की करीब 67% आशंका है। इससे, कमजोर मानसून, सूखे और हीटवेव की आशंका अब ज्यादा हो गई है।

अल-नीनो क्या होता है

अल नीनो के कारण समुद्र का पानी असमान्य रूप से गर्म हो जाता है, जिसके साथ हवा के पैटर्न में भी बदलाव आता है। इसके असर से दुनियाभर में बारिश का चक्र बिगड़ जाता है। कहीं भयंकर सूखा तो कहीं मूसलाधार बारिश और बाढ़ आती है। सीधे शब्दों में कहें तो जब अल-नीनो एक्टिव होगा, तब प्रशांत महासागर से भारत की तरफ आने वाली मानसूनी हवाओं को रोक देगा। इससे बारिश पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : Robert Vadra: रॉबर्ट वाड्रा ने पंचकूला में श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका

  • TAGS
  • [post_tags]