PM Modi Netherlands Visit: पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

0
283

बोले- अगर हालात नहीं बदले तो बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी, भारतीय बिजनेस के लिए नीदरलैंड यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे बनेगा
PM Modi Netherlands Visit, (आज समाज), द हेग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां हैं। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन गया है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी।

पीएम मोदी नीदरलैंड दौरे पर द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। वहीं, पीएम ने प्रवासियों की तारीफ करते हुए कहा, नीदरलैंड में भारतीयों का बड़ा योगदान है। डच नेतृत्व हमेशा भारतीय समुदाय की प्रशंसा करता है। इसके अलावा पीएम ने आज यानी की 16 मई के दिन की खासियत बताते हुए कहा, 12 साल पहले आज के दिन साल 2014 में भारत में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

इस दौरान पीएम ने कहा, भारतीय बिजनेस के लिए नीदरलैंड यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे बनेगा। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के बीच भरोसेमंद ब्रिज बताया। उन्होंने कहा, भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं।

एआई और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए। दुनिया के आधे डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। भारत एआई और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से 2 में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें: मई-जुलाई में एक्टिव होगा सुपर अल नीनो, भारत में सूखा और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका

  • TAGS
  • [post_tags]