पूछा-चुनाव प्रचार के बीच विशेष सत्र की क्या जरूरत, महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा
Sonia Gandhi, (आज समाज), नई दिल्ली: महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सोनिया ने कहा, महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा है। चुनाव प्रचार के बीच विशेष सत्र की क्या जरूरत। उन्होंने एक अखबार में लिखा कि पीएम विपक्षी दलों से उन बिलों का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं, जिन्हें सरकार संसद के विशेष सत्र में जबरदस्ती पास कराना चाहती है।
उन्होंने लिखा कि यह सब तब हो रहा है जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इस जल्दबाजी का सिर्फ एक ही मकसद राजनीतिक फायदा उठाना है। सरकार ने 2023 में ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पास कर लिया था, लेकिन इसे अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद ही लागू करने की शर्त रखी गई।
कांग्रेस, भाजपा और जेडीयू ने व्हिप किया जारी, सभी सांसदों को संसद में मौजूद रहने को कहा
वहीं विशेष सत्र के लिए कांग्रेस, भाजपा और जेडीयू ने व्हिप जारी कर 16 से 18 अप्रैल तक अपने सभी सांसदों को संसद में मौजूद रहने को कहा है। इखढ ने रविवार को लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया था, जबकि कांग्रेस और जेडीयू ने सोमवार को व्हिप जारी किया।
सोनिया का पीएम से सवाल, प्रधानमंत्री को यू-टर्न लेने में 30 महीने क्यों लगे
महिला आरक्षण पर सोनिया ने लिखा- राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि इसे 2024 के चुनाव से ही लागू किया जाए, लेकिन सरकार ने इसे नहीं माना। अब अनुच्छेद 334-अ में बदलाव कर महिला आरक्षण को 2029 से लागू करने की तैयारी है।
ऐसे में प्रधानमंत्री को यू-टर्न लेने में 30 महीने क्यों लगे? उन्होंने सवाल किया कि 5 राज्यों के चुनाव खत्म होने तक इंतजार क्यों नहीं किया गया। इतनी हड़बड़ी की क्या जरूरत है, जबकि विपक्ष तीन बार चिट्ठी लिखकर कह चुका है कि पहले 29 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।
ये भी पढ़ें: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं: पीएम मोदी


