Amit Shah: भाजपा की सरकार बनने पर टीएमसी से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा: अमित शाह

0
270
Amit Shah: भाजपा की सरकार बनने पर टीएमसी से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा: अमित शाह
Amit Shah: भाजपा की सरकार बनने पर टीएमसी से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने बीरभूम में की जनसभा, टीएमसी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Amit Shah, (आज समाज), कोलकाता: गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने बीरभूम में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने बंगाल की ममता सरकार परन जमकर हमला बोला। शाह ने कहा, कैश फॉर क्वेरी, 26 हजार शिक्षकों की भर्ती, गाय तस्करी और पीएम आवास में टीएमसी ने घोटाले किए। इन घोटालों में बंगाल की जनता के 5000 करोड़ रुपए गायब हो गए।

हमारी सरकार बनते ही हम टीएमसी से पाई-पाई का हिसाब लेंगे। शाह ने कहा, ममता दीदी कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्हें शर्म आनी चाहिए। हमारी सरकार आएगी तो बच्चियां रात 1 बजे भी बाहर निकल पाएंगी। वहीं पश्चिम बंगाल के सूरी में एक चुनावी सभा के दौरान ममता बनर्जी ने कहा,19 राज्य और केंद्र सरकार मेरे खिलाफ एकजुट हो गए हैं, मैं अकेले ही आम लोगों के लिए लड़ रही हूं।

हम बंगाल में यूसीसी लाएंगे

यूसीसी (समान नागरिक संहिता) पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम बंगाल में यूसीसी लाएंगे। आज बंगाल में कुछ लोग चार शादियां करते हैं, हमारे कानून बनने के बाद वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ळटउ ने इरऋ की फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दी। हमारी सरकार बनते ही इरऋ को राज्य की सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन दे दी जाएगी।

बीरभूम टीएमसी का मजबूत गढ

बीरभूम टीएमसी का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2021 में बीरभूम जिले की 11 में से 10 सीटों पर टीएमसी जीती थी। यहां ध्रुवीकरण भी एक बड़ा मुद्दा रहा है। बीरभूम में 63% हिंदू और 37% मुस्लिम आबादी है। भाजपा ने पिछले कुछ सालों में यहां अपना जनाधार बढ़ाया है और अवैध बालू खनन, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर टीएमसी को घेर रही है।

ये भी पढ़ें: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]