Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

0
186
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल को लेकर चर्चा में हैं।
Sonam Wangchuk: ये लेटर सोनम वांगचुक की पत्नी ने शेयर किया है।
Sonam Wangchuk: ये लेटर सोनम वांगचुक की पत्नी ने शेयर किया है।

सीजेपी नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है
Sonam Wangchuk, (आज समाज), नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से लिखित संदेश जारी किया। वांगचुक ने लिखा, मैं तब तक अनशन जारी रखूंगा, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, या फिर मुझे यहां अस्पताल में ही सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती।

मुझे उम्मीद है कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी, उससे पहले नहीं। युवाओं ने उकसावे के बावजूद जिस तरह शांति बनाए रखी, उससे मैं बहुत प्रभावित और भावुक हूं। इसे उनके एक्स हैंडल पर भी शेयर किया गया है।

छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की अनुमति दे

वांगचुक ने लिखा, मैं सरकार और पुलिस से अपील करता हूं कि इस मुद्दे का समाधान सिर्फ इतना करके करें कि आज या कल छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की अनुमति दे दें। मुझे पूरा विश्वास है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी वही धैर्य और सहिष्णुता दिखाएंगे, जो उन्होंने आज दिखाई।

ये भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को चेतावनी- कहा, खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की तो कोई भी अमेरिकी सैनिक जिंदा वापस नहीं लौटेगा