Ram Mandir Donation Controversy: राममंदिर चढ़ावे की जांच के लिए एसआईटी गठित

0
79
Ram Mandir Donation Controversy: राममंदिर चढ़ावे की जांच के लिए एसआईटी गठित
Ram Mandir Donation Controversy: राममंदिर चढ़ावे की जांच के लिए एसआईटी गठित

मंदिर कर्मचारी के घर से 10 लाख रुपए बरामद
Ram Mandir Donation, (आज समाज), अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की जांच के लिए सीएम योगी आदित्य नाथ ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन कर दिया है। टीम में लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत (आईएएस), किरन एस. (आईपीएस, आईजी रेंज) और नीलरतन (विशेष सचिव, वित्त) को शामिल किया गया है।

एसआईटी 7 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट देगी। रकळ आगे गड़बड़ी न हो, इसके लिए भी सुझाव देगी। इससे पहले मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार को सीएम योगी से चोरी के दावे की जांच एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) से कराने की मांग की। इसके कुछ ही घंटों बाद शासन ने 3 सदस्यीय एसआईटी बना दी है।

गोबर में दबाकर छिपाए थे रुपए

वहीं, मंदिर के कर्मचारी लवकुश मिश्रा (27) के घर से 10 लाख रुपए बरामद हुए हैं। उसने रुपए गोबर में दबाकर छिपाए थे। इसके अलावा, कुछ पैसे बक्से में भी रखे थे। हालांकि, ये रुपए किसके हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं लवकुश के पिता ने भी रुपए मिलने की पुष्टि की है।

मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने का काम करता था लवकुश

सूत्रों के मुताबिक, लवकुश मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने का काम करता था। लवकुश की नौकरी उसके ससुर ने लगवाई थी। लवकुश का साला अनुकल्प मिश्रा पहले से मंदिर में नौकरी कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, अनुकल्प और लवकुश दोनों अभी पुलिस हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें : IMA Dehradun: पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा