Assam Aadhar Card Rule: असम में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा

0
64
Assam Aadhar Card Rule: असम में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा
Assam Aadhar Card Rule: असम में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा

अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सरकार ने सख्त किए नियम
Assam Aadhar Card Rule, (आज समाज), गुवाहाटी: असम में अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को नया आधार कार्ड नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सीएम सरमा ने कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के किसी व्यक्ति को आधार कार्ड लेने के लिए विशेष मंजूरी लेनी होगी। जिला आयुक्त प्रस्ताव भेजेंगे, जिसके बाद राज्य सरकार पात्रता की जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ रोकना सरकार का लक्ष्य है। इसलिए आधार कार्ड के नियम सख्त कर दिए हैं। सरकार का मकसद अवैध बांग्लादेशियों को आधार कार्ड हासिल करने से रोकना है। वहीं 18 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों को पहले की तरह आधार कार्ड जारी होते रहेंगे।

इन लोगों को 1 अप्रैल 2027 तक मिलेगी छूट

फिलहाल चाय बागान समुदाय, एसटी, एससी और दिव्यांग लोगों को इस नियम से 1 अप्रैल 2027 तक छूट मिलेगी। इन वर्गों के जिन लोगों के पास आधार नहीं है, उन्हें आधार जारी किया जाएगा। इसके बाद इन वर्गों के 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी नया आधार कार्ड नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें : IMA Dehradun: पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा