30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया
SIR Phase 3, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची निरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि ये एसआईआर राज्यों में चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। तीसरे चरण में वोटर लिस्ट की समीक्षा (एसआईआर) हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर लगभग पूरे देश को दायरे में लेगा।
एसआईआर के तीसरे फेज के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तीनों बचे हुए राज्यों में खराब मौसम और जनगणना के कारण रकफ के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी।
3 राज्यों में अगले साल चुनाव
पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन होगा। जिन राज्यों में एसआईआर होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे। एसआईआर के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं।
एसआईआर के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती
एसआईआर के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में टीवीके ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई।
बीएलओ की मदद के लिए बूथ लेवल एजेंट तैनात
चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे फेज की एसआईआर प्रक्रिया में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तैनात होंगे। बीएलओ की मदद के लिए राजनीतिक पार्टियों की तरफ नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट भी शामिल रहेंगे।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर


