BJP Vs Rahul Gandhi: भाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई

0
117

कांग्रेस ने पीएम के 12 साल में 76 देशों के 96 दौरों की लिस्ट जारी की
BJP Vs Rahul Gandhi, (आज समाज), नई दिल्ली: विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा तो वहीं कांग्रेस ने भी पीएम के विदेश दौरों को लेकर भाजपा पर हमला बोला। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी ने पिछले 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की हैं। सितंबर 2025 में सीक्रेट यात्राएं भी की हैं। उन्होंने दावा किया कि हर विदेश दौरे में राहुल के साथ 3-4 लोग भी जाते थे।

इन यात्राओं पर कुल खर्च करीब 60 करोड़ रुपए बैठता है। राहुल के हलफनामे के मुताबिक पिछले 10 साल में उनकी घोषित आय 11 करोड़ रुपए रही, तो इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया, किसने फंडिंग की? राहुल फंडिंग का सोर्स बताएं। इधर, कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 12 साल में 76 देशों के 96 दौरों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा- जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई।

BJP Vs Rahul Gandhi: भाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई

राहुल विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं

इसी साल जनवरी में भाजपा ने दावा किया था कि राहुल वियतनाम दौरे पर गए हैं। आरोप लगाया था कि राहुल वियतनाम में भारत विरोधी लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बोलेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि राहुल विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं।

उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि यह साफ किया जाए कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन लोग और किन मकसदों से आमंत्रित करते हैं। त्रिवेदी ने सवाल उठाया था कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में भी राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर बुलावा नहीं मिलता, तो विदेशों में उन्हें कौन और क्यों आमंत्रित करता है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर

  • TAGS
  • [post_tags]