Sulekha Dalal: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में जाने वाली रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल बहाल

0
106
Sulekha Dalal: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में जाने वाली रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल बहाल
Sulekha Dalal: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में जाने वाली रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल बहाल

विभाग ने सस्पेंशन के कारणों का नहीं किया था खुलासा
Sulekha Dalal, (आज समाज), रोहतक: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने वाली रोहतक की लेडी गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल को शिक्षा विभाग ने बहाल कर दिया है। धरने के दौरान मीडिया से बातचीत में सुलेखा ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों पर नाराजगी जताई थी। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसके बाद ही उनके सस्पेंशन को प्रदर्शन और बयान से जोड़कर देखा जा रहा था। सुलेखा दलाल रैनकपुरा कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में पीआरटी गेस्ट टीचर हैं। 10 जून को जारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के आॅर्डर में उन्हें 8 जून से सस्पेंड बताया गया था। विभाग ने सस्पेंशन के कारणों का खुलासा नहीं किया था।

सीजेपी ने सुलेखा दलाल के समर्थन में स्टेटमेंट जारी की

उधर, सीजेपी ने सुलेखा दलाल के समर्थन में स्टेटमेंट जारी की। लिखा, सुलेखा दलाल का सस्पेंशन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकार पर हमला है। युवाओं के मुद्दों पर आवाज उठाने वाली टीचर को सजा नहीं दी जानी चाहिए और सरकार को कार्रवाई के कारण सार्वजनिक करने चाहिए।

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा