Weather Update: एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश, राजस्थान में गिरे ओले

0
242
Weather Update: एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश, राजस्थान में गिरे ओले

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में बदलाव के चलते भारत में मौसम बदला
Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण देश के 12 राज्यों में मौसम बदला हुआ है। पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार में तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिर रहे हैं। दरअसल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिम से आने वाला बादलों का एक सिस्टम होता है। जो सर्दियों में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी कराता है।

मौसम विभाग ने 21 और 22 मार्च को भी यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राजस्थान के कुछ जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में आॅरेंज अलर्ट जारी कर भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश की आशंका है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी का अलर्ट है। नॉर्थ-ईस्ट में भी तेज बारिश की आशंका है।

गंगोत्री धाम में चार दिन से बर्फबारी हो रही

मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में केले की फसल को आंधी और बारिश से नुकसान हुआ है। उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में चार दिन से बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को भी यहां बर्फ गिरी।

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, गुरुवार को राजस्थान में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया।

उत्तर प्रदेश में 22 मार्च तक बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह मथुरा में तेज बारिश हुई। प्रदेश के 33 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक यानी 22 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा। गुरुवार को बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुलंदशहर और आगरा में धूल भरी आंधी चली।

हरियाणा के 19 जिलों में आॅरेंज अलर्ट, आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं

हरियाणा के तीन जिलों सोनीपत, महेंद्रगढ़ और पानीपत में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।

ये भी पढ़ें: स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म मानने से मुमकिन

  • TAGS
  • [post_tags]