Weather Update Today : पहाड़ों में आज और कल बारिश, बर्फबारी का अलर्ट

0
220
Weather Update Today : पहाड़ों में आज और कल बारिश, बर्फबारी का अलर्ट
Weather Update Today : पहाड़ों में आज और कल बारिश, बर्फबारी का अलर्ट

मैदानी राज्यों में जारी रहेगा कोहरे और शीतलहर का दौर

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तर भारत में नए साल की शुरुआत कंपकंपाती ठंड, बर्फ और बारिश के साथ हुई। पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी और बारिश का दौर चला वहीं उत्तर भारत के मैदानी एरिया में हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज और कल यानी 2 और तीन जनवरी के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 और 3 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घने कोहरा की आशंका के चलते आॅरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में बूंदाबांदी

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। दिल्ली में 5 जनवरी तक शीतलहर रहेगी। 6 जनवरी तक घना कोहरा छाने का अनुमान है। शीतलहर तब होती है, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत तापमान से 4.5-6.5 डिग्री नीचे गिर जाता है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है।

पंजाब में पारा सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे

पंजाब में गुरुवार को इस सीजन की पहली बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में लुधियाना में 3.6 एमएम, पटियाला में 2.2 एमएम और गुरदासपुर में 6.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बेहद घना कोहरा और शीत लहर का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। अमृतसर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द या देरी का शिकार रहीं। बुधवार रात दुबई, शिमला और पुणे की उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की उड़ानों में भी कई घंटे की देरी हुई। वहीं, अमृतसर से दिल्ली, निजामुद्दीन, सफदरजंग और मुंबई के लिए चलने वाली लगभग 15 रेलगाड़ियां देर से रवाना हुईं।

 

  • TAGS
  • [post_tags]