Narendra Modi France Visit: फ्रांस में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

0
86
Narendra Modi France Visit: फ्रांस में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
Narendra Modi France Visit: फ्रांस में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

फ्रांस में जी7 समिट में भी हिस्सा लेंगे पीएम मोदी और ट्रम्प
Narendra Modi France Visit, (आज समाज), नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा: फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पमुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। ट्रम्प और पीएम मोदी फ्रांस में जी7 समिट में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी और ट्रम्प आखिरी बार 16 महीने पहले, फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। यह ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति भी बातचीत का हिस्सा बन सकती है।

13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं पीएम

गौरतलब है कि पीएम मोदी शनिवार सुबह फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा 13 से 18 जून तक चलेगी। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। वे 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

ये भी पढ़ें : IMA Dehradun: पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा