PM Modi Gujarat Visit : पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे 20 हजार करोड़ की सौगात

0
223
PM Modi Gujarat Visit : पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे 20 हजार करोड़ की सौगात
PM Modi Gujarat Visit : पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे 20 हजार करोड़ की सौगात

सुबह 10 बजे पीएम गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन, तीन जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित

PM Modi Gujarat Visit (आज समाज), गांधीनगर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। यहा पंर एक बार फिर वे गुजरात की जनता को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएमओ से जारी की गई जानकारी के अनुसार आज दिनभर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम काफी ज्यादा व्यस्त रहेगा। पीएम सुबह 10 बजे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

इसके बाद वे तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे और वहां पर दोपहर करीब पौने एक बजे सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे यहां पर भी पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री वाव-थराद जाएंगे, जहां शाम लगभग 4 बजे, वे 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करके राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जैन धर्म की समृद्ध विरासत को दर्शाता है सम्राट संप्रति संग्रहालय

महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। अशोक के पौत्र और जैन परंपरा में अहिंसा के प्रति समर्पण तथा जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध सम्राट सम्प्रति के नाम पर स्थापित यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है।

महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में स्थित इस संग्रहालय में सात अलग-अलग खण्?ड हैं, जिनमें से प्रत्येक भारत की सभ्यतागत परंपराओं के अनूठे पहलुओं को समर्पित है। यह आगंतुकों को सदियों पुराने ज्ञान और विरासत की एक व्यापक यात्रा के दर्शन कराता है। संग्रहालय पारंपरिक प्रदर्शनों को आधुनिक डिजिटल और आॅडियो-विजुअल उपकरणों के साथ एकीकृत करता है, जिससे आगंतुकों, शोधकतार्ओं और विद्वानों के लिए एक गहन और आकर्षक अनुभव का निर्माण होता है।

पुदुचेरी में विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और द्रमुक पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां जनहित नहीं, बल्कि परिवारवाद की राजनीति करती हैं। उन्होंने दावा किया कि पुदुचेरी की जनता अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और भाजपा-राजग को ही मौका देगी। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पहले पुदुचेरी, पहले भारतहै, जबकि कांग्रेस-द्रमुक पहले परिवार की सोच पर चलते हैं। उन्होंने मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत कार्यकतार्ओं से वर्चुअल संवाद में कहा कि जनता का गुस्सा इन पार्टियों के खिलाफ साफ दिख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को यह संदेश देने को कहा।

ये भी पढ़ें : LPG Crisis : देश में नहीं है एलपीजी की किल्लत : पेट्रोलियम मंत्रालय

  • TAGS
  • [post_tags]