PM Modi Malaysia Visit Update : पीएम मोदी को मलेशिया में गार्ड ऑफ ऑनर

0
761
PM Modi Malaysia Visit Update : पीएम मोदी को मलेशिया में गार्ड ऑफ ऑनर
PM Modi Malaysia Visit Update : पीएम मोदी को मलेशिया में गार्ड ऑफ ऑनर

आज दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की उम्मीद

PM Modi Malaysia Visit Update (आज समाज), कुआलालंपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में मलेशिया दौरे पर हैं। पीएम का मलेशिया का यह दूसरा दौरा है। आठ साल पहले भी पीएम ने इस देश का दौरा किया था। पीएम मोदी के दौरे का आज दूसरा दिन है। इसके चलते आज पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया की राजधानी पुत्राजाया के पदार्ना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने एक दूसरे के प्रतिनिधिमंडल के साथ ही मुलाकात की।

पीएम मोदी का इस साल का पहला विदेशी दौरा

ज्ञात रहे कि पीएम मोदी का 2026 का पहला विदेश दौरा है। पीएम मोदी के इस दौरे के साथ ही दोनों देशों के बीच पर व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। ज्ञात रहे कि पिछले छह माह में भारत ने अपनी व्यापारिक नीति में बड़े बदलाव करते हुए अपने बाजार को ज्यादा से ज्यादा देशों के लिए खोलने का फैसला किया है। इसी नीति के तहत भारत अपने उत्पादों के लिए भी विश्व के ज्यादा से ज्यादा बाजार तलाश कर रहा है ताकि किसी एक देश पर निर्भरता कम की जा सके।

एक ही कार में सवार हुए दोनों प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया पहुंचे। उन्हें मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर अपनी कार से रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम 8 साल बाद मलेशिया आए है। इस दौरान पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आए।

वे मुझे अपनी कार से यहां लाए। इतना ही नहीं, उन्होंने मुझे अपनी सीट पर भी बैठाया। उन्होंने कहा, यह खास सम्मान भारत और भारतीय समुदाय के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दिखाता है। भारत जल्द यहां अपना पमेंट सिस्टम यूपीआई लांच करेगा।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : भारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]