PM Narendra Modi Visit Gujarat: पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया

0
296
PM Narendra Modi Visit Gujarat: पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया
PM Narendra Modi Visit Gujarat: पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया

22,516 करोड़ रुपए की लागत से बना है प्लांट
PM Narendra Modi Visit Gujarat, (आज समाज), साणंद (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के साणंद पहुंचे। यहां पर उन्होंने 22,516 करोड़ रुपए की लागत से तैयार माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया।इस प्लांट में पहली बार मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल्स का कमर्शियल प्रोडक्शन और शिपमेंट शुरू होगा।

यह केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का पहला प्रोजेक्ट है। इस दौरान पीएम ने कहा, 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है।

साफ नीयत हो तो नीतियां भी साफ बनती हैं और फैसले जल्दी होते हैं

उन्होंने कहा- जून 2023 में एमओयम साइन हुआ, सितंबर 2023 में काम शुरू हुआ और फरवरी 2026 में यहां प्रोडक्शन शुरू हो गया। इस सेक्टर को जानने वाले समझते हैं कि यह बहुत तेज रफ्तार है। साफ नीयत हो तो नीतियां भी साफ बनती हैं और फैसले जल्दी होते हैं।

भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी का प्रमाण

उन्होंने कहा, माइक्रोन की ये फेसिलिटी, आज का ये कार्यक्रम भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी का प्रमाण है। एआई और चिप जैसे क्षेत्र में हमारी साझेदारी अहम है। दुनिया की दो बड़ी डेमोक्रेसी दुनिया के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जो बीज हमने बोया उसका फल आज मिल रहा है

पिछली शताब्दी का रेग्युलेटर तेल था तो इस शताब्दी का रेग्युलेटर चिप होने वाली है। जब दुनिया कोविड से जूझ रही थी तब भारत ने सेमिकंडक्टर की घोषणा की थी। कोरोना के समय लगा सब बिखर रहा है, लेकिन जो बीज हमने बोया उसका फल आज मिल रहा है।

इंडिया इज रेडी, इंडिया इज रिलायबल

आज पूरी दुनिया के लिए एक ही मेसेज है, इंडिया इज रेडी, इंडिया इज रिलायबल। मेक इन इंडिया अब फुल स्विंग में आगे बढ़ रहा है। मैंने रतन टाट को मेसेज किया था, 1 रुपए का इन्वेस्टमेंट में देखिए एक गुजराती क्या कर सकता है। मैं आप लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आप जो लाइफ चाहते हैं ये गुजरात है, ये वो भी बनाकर देगा, हम आपको कोई कमी नहीं होने देंगे। गुजरात ने नीतियां बनाई उसका फायदा जमीन पर दिख रहा है।

यह भी पढ़ें : Israel Attack Tehran: इजरायल ने तेहरान पर मिसाइलों से किया ताजा हमला

  • TAGS
  • [post_tags]