Piyush Goyal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नहीं कोई नुकसान

0
946
Piyush Goyal
Piyush Goyal भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नहीं कोई नुकसान

Piyush Goyal In Lok Sabha, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर लोकसभा में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इसमें भारत के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है और इससे देश के किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। पीयूष गोयल के बयान के दौरान विपक्षी सांसद सदन में हंगामा करते रहे, लेकिन उन्होंने कहा सरकार ने उर्वरक एवं कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के साथ ही डील में राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए बातचीत पूरी की है।

नए अवसर खुलेंगे, उन्नत तकनीकों तक पहुंच होगी आसान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत-यूएस ट्रेड डील छोटे और मध्यम कारोबारियों, एमएसएमई, औद्योगिक इकाइयों, कुशल श्रमिकों और उद्योगों के लिए नए अवसर खोलेगा व उन्नत तकनीकों तक पहुंच को यह आसान बनाएगा। इससे ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’, ‘इनोवेट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ और ‘डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्यों को गति मिलेगी। गोयल ने बताया कि इसी 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर टेलीफोन पर बातचीत हुई थी और इसके बाद डोनाल्ड  ट्रंप ने टैरिफ 25 प्रतिशत से  घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की।

समझौते पर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी थी बात

पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि टैरिफ की यह दर (18 प्रतिशत) कई प्रतिस्पर्धी देशों पर लागू अमेरिकी टैरिफ से कम है, जिससे भारत के निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। पीयूष गोयल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि यह डील वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला है।

प्रधानमंत्री ने मित्रता के जरिए ट्रंप के साथ तय की ट्रेड डील

गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री ने अपनी मित्रता के माध्यम से राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ट्रेड डील तय की है। उन्होंने कहा, यह हमारे सभी पड़ोसी देश व जो व राष्ट्र हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, उनमें सबसे अच्छी डील हमें मिली है। देशवासियों के लिए यह शुभ संकेत है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा डेयरी और कृषि के हितों को संभाला है। इस क्षेत्र में लोगों को बेहतर मौके मिलें, उसके लिए प्रधानमंत्री ने लगातार काम किया है। उनके हितों से पीएम ने कभी समझौता नहीं होने दिया और अमेरिकी ट्रेड डील में भी भारत के संवेदनशील क्षेत्र, डेयरी और कृषि को संरक्षित किया गया है।

भारतीय पक्ष ने वार्ताओं में की अपने हितों की सफलतापूर्वक रक्षा

पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के वार्ताकारों ने विभिन्न स्तरों पर डिटेल में चर्चा की और दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों को ध्यान में रख संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की। वार्ताओं के दौरान भारत ने विशेष रूप से कृषि व डेयरी जैसे क्षेत्रों में अपने हितों की सफलतापूर्वक रक्षा की। चर्चाओं के बाद दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के विभिन्न क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में कामयाबी हासिल की है।

ये भी पढ़ें : Parliament Today Updates: निलंबित सांसदों ने संसद के बाहर मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

  • TAGS
  • [post_tags]