Parliament Today Updates: निलंबित सांसदों ने संसद के बाहर मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

0
184
Parliament Today Updates
Parliament Today Updates: निलंबित 8 सांसदों ने संसद के बाहर मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

Parliament Budget Session, (आज समाज), नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है और इस बीच संसद के बाहर लोकसभा से बीते सत्र के लिए सस्पेंड किए गए आठ सांसदों ने प्रदर्शन किया। उनके हाथ में पोस्टर था जिसमें-पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री ने समझौता किया)। लिखा था और इसके अलावा पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीर है। मंगलवार को हंगामे के बीच इन सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंक दिए थे जिस कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

राहुल गांधी के बयान पर हंगामे के बीच फेंके थे कागज

दरअसल, पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन लोकसभा में हंगामा हुआ। इस बीच कार्यवाही के दौरान सदन की मर्यादा टूटने का मामला सामने आया। हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंक दिए जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

इन सांसदों पर हुई है निलंबन की कार्रवाई

जिन आठ सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है स्पीकर की तरफ पेपर उछालने के लिए सांसद एस वेंटकटरमण, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत परोले, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, डीन कोरियोकोज और हिबी ईडन को सस्पेंड किया गया है। भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। आखिर में कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

निलंबन का प्रस्ताव सदन में ध्वनिमत से मंजूर

मंगलवार को दोपहर 3 बजे जब चौथी बार लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट किया स्पीकर की ओर कागज उछालने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा।

ये भी पढ़ें : Parliament Budget Session Day 6 Live : पीएम आज लोकसभा में अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे