PM Modi Trump Talk: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फोन पर हुई बातचीत, ईरान जंग पर की चर्चा

0
298
PM Modi Trump Talk: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फोन पर हुई बातचीत, ईरान जंग पर की चर्चा
PM Modi Trump Talk: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फोन पर हुई बातचीत, ईरान जंग पर की चर्चा

पीएम बोले- भारत और अमेरिका के रिश्ते को और मजबूत करेंगे
PM Modi Trump Talk, (आज समाज), नई दिल्ली: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने करीब 40 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ईरान जंग और होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा हुई। बातचीत की जानकारी पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। पीएम ने एक्स पर लिखा, मुझे मेरे दोस्त राष्ट्रपति ट्रम्प का फोन आया।

हमने दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हुए काम और प्रगति पर बात की। हमने यह भी कहा कि आगे चलकर भारत और अमेरिका के रिश्ते को और मजबूत करेंगे। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि फोन कॉल के दौरान पीएम मोदी ने ट्रम्प से कहा, भारत के लोग आपको पसंद करते हैं। इस पर ट्रम्प ने कहा कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं।

भारत अमेरिका के बीच बड़े समझौते होने की उम्मीद

सर्जियो गोर ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच होर्मुज की घेराबंदी के मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा से जुड़े बड़े समझौते होने की उम्मीद है। गोर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हैं।

ईरान के साथ 2 दिनों में फिर से शुरू हो सकती है बातचीत

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अगले 2 दिनों में फिर से शुरू हो सकती है और इसके लिए पाकिस्तान सबसे ज्यादा संभावित जगह है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए बातचीत जल्द शुरू हो सकती है।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए वहां बातचीत होने की संभावना बढ़ गई है। इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच 11 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 21 घंटे सीजफायर वार्ता हुई थी। हालांकि यह वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान की यूएन से दखल की अपील

  • TAGS
  • [post_tags]