दोनों देशों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर, पश्चिम एशिया में अब स्थाई शांति की उम्मीद जगी
West Asia Crisis (आज समाज), तेल अवीव : अमेरिका और ईरान के बीच स्थाई शांति समझौता होने के बाद अब इजरायल और लेबनान के बीच में भी शांति समझौता हो चुका है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते की घोषणा की है। हालांकि यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि इस समझौते में हिजबुल्ला शामिल नहीं है। इजरायल और लेबनान के बीच हुए इस समझौते को शांति की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस समझौते के बाद पश्चिम एशिया में स्थाई शांति की उम्मीद जगी है। हिजबुल्ला इस बातचीत का हिस्सा नहीं था। पहले कई बार संघर्षविराम समझौते हुए थे, लेकिन वे जमीन पर लागू नहीं हो सके। लेबनान के अधिकारियों का कहना है कि बातचीत में उनकी मुख्य मांग दक्षिणी लेबनान से इस्राइली सेना की वापसी है, जबकि इस्राइल का मुख्य जोर हिजबुल्ला के निरस्त्रीकरण पर है। हालांकि इस पर इजरायल के अमेरिका में राजदूत येखिएल लीटर और लेबनान की अमेरिका में राजदूत नादा हमादेह ने हस्ताक्षर किए हैं।
समझौते को लेकर यह बोले लेबनान के राजदूत
लेबनान की राजदूत नादा हमादेह ने कहा, यह फ्रेमवर्क लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने की दिशा में पहला कदम है। इसका मकसद लड़ाई को पूरी तरह और स्थायी रूप से रोकना है, ताकि लोग अपने घर लौट सकें और देश में शांति, सुरक्षा और समृद्धि स्थापित हो सके।
समझौते पर यह बोले इजरायल के राजदूत
इजरायल के राजदूत येखिएल लीटर ने कहा कि इस समझौते का अंतिम लक्ष्य दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह एक वास्तविक शांति होगी, जिसमें दोनों देश सुरक्षित रहेंगे। एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस त्रिपक्षीय समझौते में ईरान और हिजबुल्ला को अलग रखा गया है और अब शांति की दिशा में रास्ता आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप


