UP Crime News : यूपी पुलिस ने एक लाख का इनामी बदमाश किया ढेर

0
321
UP Crime News : यूपी पुलिस ने एक लाख का इनामी बदमाश किया ढेर
UP Crime News : यूपी पुलिस ने एक लाख का इनामी बदमाश किया ढेर

आरोपी पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था संजीव

UP Crime News (आज समाज), लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में आज एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब प्रदेश पुलिस की लखनऊ शाखा की टीम ने एक ईनामी बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस द्वारा मिली जानकार के अनुसार आरोपी पर एक लाख रुपए का ईनाम था और वह बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड में मुख्य शूटर के रूप में शामिल था। प्रदेश पुलिस इस अपराधी की काफी समय से तलाश कर रही थी।

इंदिरा कैनाल रोड पर हुआ एनकाउंटर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ इंदिरा कैनाल रोड पर हुई। इस मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी और कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव पुलिस की गोली लगने से मारा गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस और शातिर अपराधी संजय उर्फ संजीव के बीच आमना-सामना हो गया। खुद को घिरा देख अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली संजय उर्फ संजीव को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

27 मई को हुई थी बिल्डर संदीप की हत्या

मारा गया अपराधी संजय उर्फ संजीव (पुत्र हरीराम), मूल रूप से अम्बेडकरनगर जनपद के थाना अहिरौली अंतर्गत ग्राम चक कोदार का निवासी था। वह बीते 27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और तभी से पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

  • TAGS
  • [post_tags]