Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप

0
62
Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप
Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप

मरने वालों की संख्या हुई 920, 51 हजार से ज्यादा लोग लापता

Venezuela Earthquake (आज समाज), कराकस : वेनेजुएला में बुधवार (भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के) एक साथ आए दो शक्तिशाली भूकंप से हुए नुकसान हा जायजा अभी तक नहीं लग पाया है। अभी तक 920 लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है। जबकि 51 हजार से ज्यादा लापता बताए जा रहे हैं। दुनियाभर से पहुंची बचाव टीमें मलबा हटाने और जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। इसी बीच शनिवार सुबह वेनेजुएला में धरती एक बार फिर कांपी। देश के उत्तरी तट के पास इस भूकंप की तीव्रता 4.9 रिक्टर मापी गई। इसके झटके राजधानी कराकास और माराके में भी महसूस किए गए।

युद्ध स्तर पर जारी बचाव कार्य

पिछले भूकंप के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। 3360 से ज्यादा लोग घायल हैं, जबकि 51,700 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 243 लोगों को जिंदा बचाया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

कई इलाकों में सरकारी राहत टीमों की कमी के कारण लोग परिजन को ढूंढ़ने के लिए खुद मलबा हटाने में जुटे हैं। कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं। वेनेजुएला सरकार के अनुसार, अमेरिका, मेक्सिको, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों के 861 बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी 25 अंतरराष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू टीमों के करीब 1000 आपातकर्मी भेजने की घोषणा की है।

रेस्क्यू के लिए भारी मशीनें, दमकलकर्मी और आपातकालीन टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं। अमेरिका ने भी भूकंप राहत कार्य के लिए वेनेजुएला पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में अस्थायी छूट देने का फैसला किया है।