US-Iran War News : ईरान के खिलाफ हमारा सैन्य अभियान पूरी तरह नियंत्रण में है : ट्रंप

0
257
US-Iran War News : ईरान के खिलाफ हमारा सैन्य अभियान पूरी तरह नियंत्रण में है : ट्रंप
US-Iran War News : ईरान के खिलाफ हमारा सैन्य अभियान पूरी तरह नियंत्रण में है : ट्रंप

कहा, हमने ईरान के नौसेना बेड़े को भारी क्षति पहुंचाई

US-Iran War News (आज समाज), वॉशिंगटन : ईरान के खिलाफ जारी अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों को करीब दो दिन होने को हैं। इन हमलों में जहां ईरान के सर्वोच्च नेता मारे गए वहीं उनके कई करीबी पारिवारिक सदस्यों के भी मारे जाने की पुष्टि हो गई है। अमेरिका ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा है कि इन हमलों में पहले ही दिन ईरान के करीब 48 प्रमुख नेता मारे गए। इस संबंध में ताजा बयान जारी करते हुए अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के नौ नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर समुद्र में डुबो दिया है, जिनमें कुछ बड़े और महत्वपूर्ण जहाज भी शामिल थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के नौसैनिक मुख्यालय को काफी हद तक तबाह कर दिया गया है और अब बाकी बेड़े को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान तय समय से पहले आगे बढ़ रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ईरान बातचीत को तैयार लेकिन अब देर हो चुकी

ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि नए ईरानी नेता बातचीत करना चाहते हैं। उनको पहले ही वार्ता करनी चाहिए थी। अब बहुत देर हो चुकी है। आगे ट्रंप ने कहा कि वार्ता में देरी कर वो चालाकी करना चाह रहे थे। लेकिन अगर वो बात करने के लिए तैयार हैं, तो हम भी वार्ता करने के लिए सहमत है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये बातचीत कब होगी।

ईरान भी दे रहा हमलों का जवाब

हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरानी बलों ने पश्चिम एशिया के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सहयोगी क्षेत्रों को निशाना बनाया। मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण पूरे इलाके में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप के इस दावे से युद्ध और तेज हो सकता है। अमेरिका और इस्राइल पहले ही साफ कर चुके हैं कि सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक उनके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। वहीं ईरान ने भी स्पष्ट किया है कि वह जवाबी हमले जारी रखेगा। ऐसे में पश्चिम एशिया में बड़ा और लंबा संघर्ष होने की आशंका बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : पश्चिम एशिया संघर्ष जल्द रोकने की जरूरत : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]