PM Modi and Mark Carney Meeting : पीएम मोदी और मार्क कार्नी की अहम बैठक आज

0
359
PM Modi and Mark Carney Meeting : पीएम मोदी और मार्क कार्नी की अहम बैठक आज
PM Modi and Mark Carney Meeting : पीएम मोदी और मार्क कार्नी की अहम बैठक आज

भारत और कनाडा में द्विपक्षीय व्यापार संबंधों का रोपमैच तैयार होने की संभावना

PM Modi and Mark Carney Meeting (आज समाज), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानंत्री मार्क कार्नी के बीच अहम बैठक आज होगी। पश्चिम एशिया में बने भयानक हालात के बीच होने जा रही इस बैठक की महत्ता और भी ज्यादा बढ़ गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर दोनों देश अपना स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं।

ज्ञात रहे कि अपनी पहली चार दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच मुख्य रूप से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति बन सकती है।

बैठक में यह समझौते होने का आसार

इसके अलावा दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनिरल्स और ऊर्जा के क्षेत्र में कई अहम समझौते हो सकते हैं। यह द्विपक्षीय वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब ईरान पर इस्राइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति है। कार्नी की भारत यात्रा को 2023 में दोनों देशों के बीच हुए राजनयिक विवाद से कमजोर पड़े रणनीतिक संबंधों को पटरी पर लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कार्नी का यह दौरा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों के सामान्यीकरण के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है। दरअसल 2023 में कनाडा के तत्कालीन पीएम जस्टिन त्रूदो द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप के कारण दोनों देशों के संबंध बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर यह बोले थी कार्नी

भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं और जल्द देश मिलकर इसपर काम करेंगे। यह कहना है कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का जो वर्तमान में भारतीय दौरे पर हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बात कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। कार्नी ने यह भी कहा कि विश्व के दो प्रमुख देश भारत और कनाडा आपसी व्यापार को 2030 तक दोगुना करना चाहेंगे।

वर्तमान में दोनों में इतना व्यापार हो रहा

अभी दोनों देशों के बीच 7.8 अरब डॉलर का कारोबार है। कार्नी ने कनाडा-भारत फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि इस समझौते पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। कनाडा के प्रधानमंत्री चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। कार्नी ने कहा कि यह हमारे दोनों देशों के लिए एक बहुत बड़ा मौका है, लेकिन यह एक ऐसा अवसर है जो अगले स्तर पर पहुंचने वाला है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : पश्चिम एशिया संघर्ष जल्द रोकने की जरूरत : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]