Manimahesh Yatra 2026 : मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हुआ अनिवार्य, जानिए कहां और कैसे होगा पंजीकरण

0
52
यदि किसी भी श्रद्धालु ने मणिमहेश यात्रा करनी है तो उसे ऑनलाइन पंजीकरण आवश्य करवाना होगा। श्रद्धालु यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी और पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर जा सकते हैं। यह पंजीकरण स्लाट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे। भरमौर प्रशासन ने कहा है कि बिना वैध ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।
Manimahesh Yatra 2026 : मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हुआ अनिवार्य, जानिए कहां और कैसे होगा पंजीकरण
Manimahesh Yatra 2026 : मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हुआ अनिवार्य, जानिए कहां और कैसे होगा पंजीकरण

यदि ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ तो नहीं कर पाएंगे इस साल यात्रा, श्रद्धालु यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी और पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर जा सकते हैं।

Manimahesh Yatra 2026 (आज समाज), भरमौर (चंबा)। शिव भक्तों के लिए भारत की सबसे दुर्गम पवित्र यात्राओं में से एक मणिमहेश यात्रा शुरू होने वाली है। हालांकि सरकार ने इस यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अनिवार्य करते हुए इसे शुरू कर दिया है।

यदि किसी भी श्रद्धालु ने मणिमहेश यात्रा करनी है तो उसे ऑनलाइन पंजीकरण आवश्य करवाना होगा। श्रद्धालु यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी और पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर जा सकते हैं।

यदि उसके पास यह नहीं होगा तो वह इस यात्रा पर नहीं जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा-2026 के तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया रविवार 16 अगस्त से शुरू हो गई है। श्रद्धालु आगामी पहली सितंबर से पांच सितंबर 2026 तक की यात्रा के लिए अपना आॅनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।

हर रोज पांच हजार श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक यात्रा दिवस पर अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को ही पंजीकरण और यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह पंजीकरण स्लाट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे। भरमौर प्रशासन ने कहा है कि बिना वैध ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। यात्रा मार्ग पर स्थापित विभिन्न जांच चौकियों पर श्रद्धालुओं के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा। सभी यात्रियों को अपने आनलाइन पंजीकरण या बुकिंग की मुद्रित प्रति अपने साथ रखना अनिवार्य होगा।

बीएसएनएल ने शुरू की 4जी सेवाएं

इस साल इस तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालू अपने परिजनों के साथ सीधे संपर्क में रहेंगे वे न केवल उनसे बात कर पाएंगे बल्कि चैट भी कर सकेंगे। यह संभव हो पा रहा है बीएसएनएल के प्रयास के चलते। दरअसल बीएसएनएल ने मणिमहेश तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस यात्रा के तीसरे पड़ाव यानी धनछौ में मोबाइल टावर स्थापित कर दिया है। इसे आज (रविवार) से शुरू कर दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र में बीएसएनएल की 4 जी सेवाएं शुरू हो गई हैं।