Heat Wave in North India : भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, पारा 45 डिग्री के पार

0
107
Heat Wave in North India : भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, पारा 45 डिग्री के पार
Heat Wave in North India : भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, पारा 45 डिग्री के पार

आज और कल रहेगी यही स्थिति, 11 से आएगा मौसम में बदलाव

Heat Wave in North India (आज समाज), नई दिल्ली : एक तरफ जहां देश के 16 राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून की गतिविधियां जारी हैं। बारिश का दौर चरम पर है और मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

सोमवार को श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म स्थान रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में पारा 44.8 और वाराणसी में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हरियाणा का रोहतक 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पंजाब के पटियाला में 42.6 डिग्री और झारखंड के डाल्टनगंज में पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।

11 जून से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

एक तरफ जहां भारत के दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसून के चलते बारिश का क्रम जारी है तो वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मानसून से पहले मौसमी गतिविधियों में बदलाव ला रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

अभी तक इन राज्यों में पहुंचा मानसून

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों तक पहुंच गया है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें : H-1B Visa : एच 1बी वीजा पर भारतीयों को बड़ी राहत

  • TAGS
  • [post_tags]