Monsoon Update : मानसून ने छह दिन में 16 राज्यों को किया कवर

0
177
Monsoon Update (आज समाज), नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को भारत पहुंचने की संभावना व्यक्त की थी। हालांकि इसका सामान्य रूप से भारत पहुंचने का समय एक जून माना जाता है।
Monsoon Update (आज समाज), नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को भारत पहुंचने की संभावना व्यक्त की थी। हालांकि इसका सामान्य रूप से भारत पहुंचने का समय एक जून माना जाता है।

निर्धारित समय से देरी से आया लेकिन अब पूरी तेजी से आगे बढ़ रहा

Monsoon Update (आज समाज), नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को भारत पहुंचने की संभावना व्यक्त की थी। हालांकि इसका सामान्य रूप से भारत पहुंचने का समय एक जून माना जाता है। लेकिन इस बार यह तीन दिन देरी मतलब 4 जून को भारत यानी केरल पहुंचा। हालांकि इसके बाद मानसून ने अच्छी गति के साथ आगे बढ़ने का क्रम जारी रखा और शुरुआती छह दिन में ही यह देश के 16 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले तीन-चार दिनों के भीतर मानसून के उत्तरी बंगाल तक पहुंचने का अनुमान है। इसके प्रभाव से केरल और तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।

अभी तक इन राज्यों में पहुंचा मानसून

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों तक पहुंच गया है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

इन राज्यों में भी हो रही बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 12-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 7-11 सेमी तक बारिश हुई।

11 जून से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

एक तरफ जहां भारत के दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसून के चलते बारिश का क्रम जारी है तो वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मानसून से पहले मौसमी गतिविधियों में बदलाव ला रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

ये भी पढ़ें : H-1B Visa : एच 1बी वीजा पर भारतीयों को बड़ी राहत

  • TAGS
  • [post_tags]