Weather Update Today : उत्तर भारत में गर्मी से नहीं मिल रही राहत

0
112
Weather Update Today : उत्तर भारत में गर्मी से नहीं मिल रही राहत
Weather Update Today : उत्तर भारत में गर्मी से नहीं मिल रही राहत

छिटपुट बारिश से और बढ़ रही गर्मी, इस माह के अंत तक राहत की उम्मीद

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन की ब्रेक के बाद पिछले करीब तीन दिन से एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। इससे देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इसके विपरीत राजधानी दिल्ली सहित समूचा उत्तर भारत गर्मी से तप रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी यूपी के कुछ जिले इन दिनों गर्मी और लू से बेहाल हैं।

यहां पर न तो पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है और न ही प्री मानसून एक्टिव हुआ है। इसके चलते अभी भी ज्यादात्तर जगहों पर लू की स्थिति बनीं हुई है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि यदि मानसून की गति सामान्य बनी रहती है तो इस माह के अंत तक इन राज्यों को भी राहत मिल सकती है।

मानसून सीजन का भारतीय मौसम में खास स्थान

जून से सितंबर के बीच का मानसूनी मौसम देश की कुल वार्षिक वर्षा का लगभग 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा उपलब्ध कराता है। यदि मानसून की स्थिति में जल्द सुधार नहीं होता है तो इसका सीधा असर धान, मक्का सहित विभिन्न खरीफ फसलों पर पड़ सकता है। उत्पादन प्रभावित होने की स्थिति में खाद्यान्न कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरूआत भले ही अब रफ्तार पकड़ती दिख रही हो, पर जून के मध्य तक सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश ने कृषि, जल संसाधनों और पेयजल उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

एल नीनो का प्रभाव बिगाड़ रहा समीकरण

विशेषज्ञों का मानना है कि एल नीनो की स्थिति मानसून की कमजोरी का एक प्रमुख कारण हो सकती है, जिसका असर आने वाले महीनों में खेती और जल प्रबंधन पर दिखाई दे सकता है। मुंबई के कई उपनगरीय इलाकों में केवल हल्की फुहारें पड़ने से यह संकेत मिला कि मानसून सक्रिय होने के बावजूद उसका प्रभाव अभी समान रूप से नहीं फैल पाया है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जून के मध्य तक देश में लगभग 60.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो इस अवधि के सामान्य औसत से करीब 43 प्रतिशत कम है।

ये भी पढ़ें : Iran-US Peace Talk : जब तक अमेरिका का दखल रहेगा क्षेत्र में शांति नहीं होगी : बघाई

  • TAGS
  • [post_tags]