IPAC ED Raid Case Update: ईडी के काम में दखल न डालें ममता सरकार: सुप्रीम कोर्ट

0
301
IPAC ED Raid Case Update: ईडी के काम में दखल न डालें ममता सरकार: सुप्रीम कोर्ट
IPAC ED Raid Case Update: ईडी के काम में दखल न डालें ममता सरकार: सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने जांच एजेंसी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी लगाई रोक
IPAC ED Raid Case Update, (आज समाज), नई दिल्ली: कोलकाता में आईपीएसी रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने कहा कि सरकार ईडी के काम में दखल न डालें। एजेंसी को अपना काम करने दें। कोर्ट ने 3 फरवरी को अगली सुनवाई तक ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा कोर्ट ने ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार से दो हफ्तों के भीतर जवाब मांगा और कहा कि केंद्रीय एजेंसी के आरोप गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, इस मामले में कुछ बड़े सवाल हैं, जिनका जवाब नहीं मिला तो अराजकता फैल सकती है। अगर केंद्रीय एजेंसियां किसी गंभीर अपराध की जांच के लिए ईमानदारी से अपना काम कर रही हैं, तो क्या उन्हें राजनीति करके रोका जा सकता है?

ईडी ने कोर्ट में दी दलीलें

  • रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंचीं और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस और दस्तावेज अपने साथ ले गईं। ममता के साथ बंगाल डीजीपी भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने ईडी अफसरों के मोबाइल छीन लिए। सीएम मीडिया के सामने भी गईं। इस तरह ईडी का मनोबल गिरता है। उनके काम में बाधा आती है।
  • हम 14 जनवरी को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई से संतुष्ट नहीं है। हमें काफी परेशानी हुई। सुनवाई के दौरान बार-बार माइक बंद हो रहा था। कोर्ट में भीड़ इकट्ठा करने के लिए को बस और गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। एक्टिंग चीफ जस्टिस को आदेश देना पड़ा कि वकीलों के अलावा किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • ईडी आर्टिकल 21 के तहत अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग करने के लिए सुप्रीम कोर्ट आई है। ईडी अधिकारियों को धमकियां दी गई थीं। हम हाईकोर्ट नहीं जाएंगे। हम चाहते हैं सीबीआई मामले की जांच करें। मामला सीबीआई के पास गया तो मामले को राज्य से बाहर ट्रांसफर किया जा सकता है।

ईडी ने 8 जनवरी को की थी रेड

गौरतलब है कि ईडी ने 8 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस के आईटी हेड और पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म (आईपीएसी) डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर और कंपनी से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस दौरान सीएम ममता वहां बंगाल पुलिस के अफसरों के साथ पहुंचीं और अपने साथ सबूत लेकर चली गई।

  • TAGS
  • [post_tags]