Maharashtra Local Body Election Updates, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है और सूत्रों के अनुसार दोपहर तक 30 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत 29 नगर निगमों के लिए आज सुबह से वोट डाले जा रहे हैं। बीएससी के 227 वार्डों पर मतदान हो रहा है।
मतगणना और नतीजे शुक्रवार को आएंगे
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और फिल्मी सितारों व राजनेताओं समेत कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला और कई दिग्गजों ने हर वोटर से अपना मतदान करने की अपील की। मतगणना शुक्रवार को होगी और नतीजे भी अगले कल ही घोषित किए जा सकते हैं। बीएमसी के एक अधिकारी के मुताबिक मतदान सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ और शुरू में मतदान की गति धीमी थी। सुबह 11.30 बजे तक 17.73 फीसदी ही वोट डाले गए थे। उन्होंने बताया कि वोटिंग शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
हम विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहे : एकनाथ शिंदे
फिल्म अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने लोगों से भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने का आग्रह किया। शिवसेना प्रमुख और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने सभी लोगों को अपने शहर के विकास की खातिर मतदान करना चाहिए। एकनाथ ने कहा, हम विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ रहे हैं।
मतदान हम सबकी जिम्मेदारी : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र में हमारा मौलिक अधिकार है और हम किसे वोट करें और किसे नहीं, ये हमारा अपना हक है। गडकरी ने कहा कि वोट देना हम सबका कर्तव्य है और मेरी मैं सभी लोगों से अपील है कि वे घरों से बाहर निकलकर वोट डालने का अपना कर्तव्य जरूर निभाएं। यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें : Maharashtra Politics: 20 वर्ष बाद बीएमसी चुनाव साथ लड़ेंगे उद्धव-राज


