TMC Protest: अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में धरने पर बैठी ममता

0
96
TMC Protest: अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में धरने पर बैठी ममता
TMC Protest: अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में धरने पर बैठी ममता

कहा- हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई, मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी
TMC Protest, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी अपने भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में आज सेंट्रल कोलकाता में धरना दे रही है। ममता ने चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को हटाने का भी विरोध किया। कोलकाता पुलिस ने टीएमसी को रानी रश्मोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी, जिसके बाद ममता एस्प्लेनेड (धर्मतला) के-चैनल बस स्टॉप पर धरना देने पहुंचीं।

ममता के साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष भी हैं। प्रदर्शन शुरू करने से पहले बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें भारत के संविधान पर आधारित एक किताब हाथ में लिए हुए भी देखा गया।

नई दिल्ली में आंदोलन करने की चेतावनी दी

बनर्जी ने एक मेगाफोन से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी। इससे पहले ममता ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया, तो पार्टी अपना आंदोलन नई दिल्ली ले जाएगी।

भाजपा ने 177 सीटों पर काउंटिंग में धांधली

ममता ने कहा, बंगाल चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 294 विधानसभा सीटों में से 177 पर काउंटिंग में धांधली की। पुलिस टीएमसी वर्कर्स को प्रदर्शनों में हिस्सा न लेने की धमकी दे रही है, मैं विरोध करती रहूंगी। मैं इस मुश्किल समय में टीएमसी वर्कर्स को नहीं छोड़ूंगी।

पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी जी ने बंगाल को असामाजिक तत्वों और बुलडोजर चलाने वाले नेताओं के हाथों में छोड़ दिया

ममता ने कहा, मोदी जी ने बंगाल को असामाजिक तत्वों और बुलडोजर चलाने वाले नेताओं के हाथों में छोड़ दिया है, जिससे राज्य अंधेरे में चला गया है। अगर दूसरी पार्टियों को उस जगह पर पॉलिटिकल इवेंट करने की परमिशन दी गई, जहां हमें प्रोटेस्ट करने की इजाजत नहीं दी गई, तो टीएमसी कोर्ट जाएगी।

ये भी पढ़ें: दो गुटों में बंट सकती है तृणमूल कांग्रेस

  • TAGS
  • [post_tags]