कहा- जजों की ईमानदारी और निष्पक्षता ही इस चुनौती का समाधान।
Suryakant, (आज समाज), नई दिल्ली: आज न्यायपालिका के सामने जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। यह कहना है, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का। सीजेआई सूर्यकांत ने मॉस्को में भारतीय सुप्रीम कोर्ट और रूसी संघ के सुप्रीम कोर्ट के बीच एक बातचीत की शुरूआत करते ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, इस समस्या का समाधान जजों का ज्ञान, उनकी ईमानदारी और निष्पक्ष व तेजी से न्याय देने की उनकी प्रतिबद्धता है।
जजों की समझदारी, ईमानदारी और उनके समर्पण से तय होती है न्याय की गुणवत्ता
सीजेआई सूर्यकांत ने बदलते दौर में तकनीक और एआई की भूमिका पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि तकनीक अदालतों का दायरा और उनकी पहुंच को बढ़ा सकती है, लेकिन न्याय की गुणवत्ता अंत में जजों की समझदारी, ईमानदारी और उनके समर्पण से ही तय होती है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि तकनीक न्याय देने में मदद तो कर सकती है, लेकिन यह कभी भी न्यायिक मूल्यों और जजों के फैसलों की जगह नहीं ले सकती।
तकनीक से बदल रही है अदालतों की तस्वीर
मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि भारत में अदालतों को आम लोगों के लिए आसान, पारदर्शी और असरदार बनाने के लिए तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। भारत में अब सुविधाएं डिजिटल हो चुकी हैं। जैसे कि मामलों की आॅनलाइन फाइलिंग और डिजिटल केस मैनेजमेंट। अदालती दस्तावेजों का डिजिटलीकरण और आॅनलाइन उपलब्धता। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आॅनलाइन सुनवाई।
ये भी पढ़ें: हमारा मिसाइल कार्यक्रम हमारी सुरक्षा की बुनियाद : पेजशकियन


