Israel Attack on Gaza : इजरायल की गाजा पर सैन्य कार्रवाई, आठ की मौत

0
673
Israel Attack on Gaza : इजरायल की गाजा पर सैन्य कार्रवाई, आठ की मौत
Israel Attack on Gaza : इजरायल की गाजा पर सैन्य कार्रवाई, आठ की मौत

हमलों में 20 से ज्यादा लोग घायल, आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाकर इजरायल ने किया हमला

Israel Attack on Gaza (आज समाज), गाजा : पश्चिम एशिया में हालात स्थिर होते अभी दिखाई नहीं दे रहे। पिछले दिनों जहां अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते का उल्लंघन करते हुए एक दूसरे पर हमले बोले थे । वहीं अब वही स्थिति इजरायल और गाजा के बीच में भी बन गई है। इजरायली सेना ने गाजा में एक आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाकर हमला किया।

इजरायल के इस हमले में दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों और राहत एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के अल-मवासी इलाके में एक तंबू को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस हमले में 23 वर्षीय महिला और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई।

करारा कस्बे में भी बरसाए बम

इसी क्षेत्र के करारा कस्बे में एक अन्य हवाई हमले में 31 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। एक अन्य हमले में खान यूनिस के तटीय इलाके में विस्थापित लोगों के तंबू पर हमला हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को फलस्तीनी रेड क्रिसेंट द्वारा संचालित फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य गाजा के दीर-अल-बलाह में ड्रोन हमले में तीन फलस्तीनियों की मौत हुई।

इनमें आठ वर्षीय एक बच्चा, उसका दादा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, बच्चा अपनी मां से मिलने आया था। उसकी मां भी इस हमले में घायल हो गई। इस्राइली सेना ने कहा कि यह हमला एक उग्रवादी को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन उसकी पहचान या उसके मारे जाने की पुष्टि नहीं की।

रविवार को भी दक्षिणी गाजा पर किए थे हमले

इससे एक दिन पहले रविवार को भी दक्षिणी गाजा में इस्राइली हमलों में चार लोगों की मौत हुई थी। इनमें 13 वर्षीय एक लड़की भी शामिल थी, जिसकी मौत टैंक से दागे गए गोले के छर्रे लगने से हुई। अक्तूबर में युद्धविराम लागू होने के बाद बड़े पैमाने पर लड़ाई कम हुई है, लेकिन इस्राइल लगभग रोजाना गाजा में हवाई हमले कर रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम के बाद से अब तक 1,045 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें 360 से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]