Green Energy: स्वदेशी परमाणु तकनीक से रोशन होगा भारत का भविष्य

0
276
Green Energy: ग्रीन एनर्जी का नया पावरहाउस बनेगा भारत।
Green Energy: ग्रीन एनर्जी का नया पावरहाउस बनेगा भारत।

2033 तक पांच छोटे स्वदेशी परमाणु रिएक्टर शुरू करने का लक्ष्य
Green Energy, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल का विस्तार करने और कोयले पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की 2033 तक कम से कम पांच छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर विकसित करने की योजना है। परमाणु ऊर्जा विभाग के मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में एक लिखित जवाब में बताया कि परमाणु ऊर्जा आयोग ने 220 मेगावाट और 55 मेगावाट की दोनों परियोजनाओं के लिए साइट के तौर पर महाराष्ट्र के तारापुर को मंजूरी दी थी।

2 अरब डॉलर से अधिक का होगा निवेश

भारत ने छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के विकास के लिए 2 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। इन रिएक्टरों को उन उद्योगों को डीकाबोर्नाइज करने के महत्वपूर्ण साधन के रूप में देखा जा रहा है, जहां कार्बन उत्सर्जन कम करना कठिन है।

सरकार ने पिछले वर्ष निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण और संचालन की अनुमति दी थी। इसके साथ ही भारत ने अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को मौजूदा स्तर से लगभग 11 गुना बढ़ाकर 2047 तक 100 गीगावाट करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

अमेरिका, रूस और दक्षिण कोरिया सहित कई देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर विकसित कर रहे

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि भारत की योजना 2031-32 तक अपनी स्थापित परमाणु क्षमता को लगभग 22 गीगावाट तक बढ़ाने की है और इस विस्तार में छोटे रिएक्टरों का अहम भूमिका होने की उम्मीद है। सरकारी कंपनी न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आफ इंडिया का लक्ष्य 50 गीगावाट क्षमता हासिल करना है, जबकि देश की शीर्ष कोयला संयंत्र संचालक कंपनी एनटीपीसी का लक्ष्य 30 गीगावाट परमाणु क्षमता हासिल करना है। मालूम हो कि अमेरिका, रूस और दक्षिण कोरिया सहित कई देश भी छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर विकसित कर रहे हैं।

विशाखापत्तनम में बन सकता है पहला हाइड्रोजन-केंद्रित छोटा रिएक्टर

बिजली उत्पादन के लिए विकसित किए जा रहे बड़े रटफ प्रेशराइज्ड वॉटर रिएक्टर तकनीक पर आधारित होंगे। सरकार ने देश के पहले छोटे रिएक्टर से कार्बन-मुक्त हाइड्रोजन उत्पादन के लिए आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम को संभावित स्थान के रूप में चुना है।

2047 तक परमाणु क्षमता 100 गीगावाट करने का लक्ष्य

गौरतलब है कि भारत ने पिछले वर्ष अपने परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र को निजी क्षेत्र की घरेलू और विदेशी कंपनियों के लिए खोल दिया था। देश का लक्ष्य 2047 तक परमाणु क्षमता को वर्तमान के लगभग 8.8 गीगावाट से बढ़ाकर 100 गीगावाट करना है।

ये भी पढ़ें: अन्ना हजारे ने अहिल्यानगर में किया मौन आंदोलन, दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]