West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से आसानी से निकल सकेंगे भारतीय पोत

0
341
West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से आसानी से निकल सकेंगे भारतीय पोत
West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से आसानी से निकल सकेंगे भारतीय पोत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, उनका देश अब साथी देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देगा

West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : भारत में जल्द ही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर पैदा हुई शंका दूर होने जा रही है। इसका कारण यह है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के सभी पोत को गुजरने की परमिशन दे दी है। ईरान की इस घोषणा के चलते भारत के वे सभी जहाज आसानी से भारतीय बंदरगाह पहुंच सकेंगे जो पिछले कई दिन से यहां पर फंसे हुए हैं। ईरान के इस फैसले से भारत ही नहीं विश्व के कई अन्य देशों को भी राहत मिली होगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर यह बोले ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश अब साथी देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देगा। इन देशों में भारत भी शामिल है, साथ में चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान का नाम भी लिया गया है। इसका मतलब है कि भारत के जहाजों को इस रास्ते से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा।

हालांकि, एक शर्त रखी गई है कि जहाजों को पहले ईरान के अधिकारियों से समन्वय करना होगा। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब इस रास्ते को लेकर पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि यही रास्ता दुनिया के सबसे बड़े तेल सप्लाई रूट्स में से एक है। अगर यह बंद हो जाता, तो भारत जैसे देशों के लिए तेल की कीमतें और सप्लाई दोनों पर असर पड़ता।

ईरान ने अमेरिका को दिया कड़ा संदेश

अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध का आज 27वां दिन है। बीती 28 फरवरी को इन दोनों देशों ने अचानक ईरान पर भारी हमले किए थे जिसमें ईरान को सबसे ज्यादा क्षति हुई थी और पहले ही दिन उसके सर्वोच्च नेता सहित दर्जनों अन्य नेता व अधिकारी मारे गए थे। लेकिन उसके बाद ईरान ने भी मोर्चा संभाला और अमेरिका और इजरायल को कठिन चुनौती दी। इसी के चलते अमेरिका इस युद्ध में अब हांफने लगा है।

पिछले दिन अमेरिकी राष्टÑपति ने यह दावा किया कि ईरान इस युद्ध में हार चुका है और वह समझौते के लिए तैयार है। वहीं ईरान की तरफ से ट्रंप के इस दावे का खंडन किया गया और कहा कि जंग खत्म करने का फैसला खुद इरान ही करेगा। इसके साथ ही ईरान की तरफ से यह भी बयान सामने आया कि युद्ध समाप्त करने को लेकर वह ट्रंप को समय तय करने का अधिकार नहीं देगा। ईरान ने इस युद्ध के नुकसान की भरपाई और मुआवजे की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें : Pakistan-Afghanistan War Update : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी

  • TAGS
  • [post_tags]