PM Modi Seychelles Visit Live : पहले से मजबूत होंगे भारत-सेशेल्स रिश्ते : पीएम

0
688
PM Modi Seychelles Visit Live : पहले से मजबूत होंगे भारत-सेशेल्स रिश्ते : पीएम
PM Modi Seychelles Visit Live : पहले से मजबूत होंगे भारत-सेशेल्स रिश्ते : पीएम

पीएम मोदी ने सेशेल्स को भेंट किया तेज गश्ती पोत, पांच लेजर रेडियल नौकाएं और छह एंबुलेंस

PM Modi Seychelles Visit Live (आज समाज), नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा बीते कल यानी शनिवार से शुरू हुआ था। पीएम मोदी शनिवार दोपहर को सेशेल्स पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी का वहां पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने अपने दौरे के पहले दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

इस दौरान पीएम ने कहा कि उनके इस दौरे से दोनों देशों के आपसी रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स सरकार को उपहार के रूप में तेज गश्ती पोत ‘लेस्पवार’ (क्रियोल भाषा में जिसका अर्थ ‘उम्मीद’ है) राष्ट्रपति हर्मिनी को सौंपा। इसके अलावा, 10 उपयोगी वाहन, पांच लेजर रेडियल नौकाएं और छह एंबुलेंस भी सेशेल्स को सौंपी गईं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन उपहारों से सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सेशेल्स की यात्रा पर दूसरी बार गए हैं पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया पहुंचे। यह उनकी सेशेल्स की दूसरी राजकीय यात्रा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उनका औपचारिक और भव्य स्वागत किया गया। विक्टोरिया के माहे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक सम्मान दिया। स्वागत समारोह में सेशेल्स के कई गणमान्य लोग और भारतीय समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को दशार्या।

भारत सेशेल्स का भरोसेमंद मित्र: हर्मिनी

सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति हर्मिनी ने रात्रिभोज में मौजूद मेहमानों को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों पर जोर दिया। राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा, भारत सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। हमारे देश के लोग और यहां रहने वाला भारतीय समुदाय भी इसी भावना के साथ भारत का सम्मान करता है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस राजकीय भोज के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत साझेदारी को आगे भी और अधिक मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रात्रिभोज में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेशेल्स की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अजारेल एर्नेस्टा, विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉर, कैबिनेट के सदस्य और कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला

  • TAGS
  • [post_tags]