Monsoon Update : पांच जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून : आईएमडी

0
698
Monsoon Update : पांच जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून : आईएमडी
Monsoon Update : पांच जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून : आईएमडी

कहा, अभी तक देश के 22 राज्यों को कवर कर चुका दक्षिण-पश्चिम मानसून

Monsoon Update  (आज समाज), नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बड़ी भविष्यवाणी की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार रुकने के बाद मानसून ने दोबारा से गति पकड़ ली है। इसके साथ ही यह अब देश के राज्यों को लगातार कवर कर रहा है। वर्तमान में मानसून देश के 22 राज्यों को कवर कर चुका है।

मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और यदि सबकुछ ठीक रहा तो यह पांच जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेगा। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बरसात हो रही है। लेकिन कुछ राज्य अब भी गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों में भी दस्तक देगा। यूपी में इस बार मानसून एक हफ्ते से ज्यादा देर है और इसके अगले दो दिनों में दस्तक देने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में इस तरह रहेगा उत्तर भारत का मौसम

देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में एक-दो दिन के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और उत्तराखंड और 27-30 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कही बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 जून से 3 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा बिहार में 28 जून से 3 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Seychelles Visit Live : पहले से मजबूत होंगे भारत-सेशेल्स रिश्ते : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]