India Digital Economy Rank: भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

0
247
India Digital Economy Rank: भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था रैंकिंग में पांचवें स्थान पर
India Digital Economy Rank: भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

एआई इंडेक्स में चौथा स्थान
India Digital Economy Rank, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और कृत्रिम मेधा (एआई) प्रदर्शन के मामले में वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर है। आईसीआरआईईआर-प्रोसस सेंटर फॉर इंटरनेट एंड डिजिटल इकोनॉमी (आईपीसीआईडीई) द्वारा शुक्रवार को जारी स्टेट आॅफ इंडियास डिजिटल इकोनॉमी (एसआईडीई) 2026 नामक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

2025 में डिजिटलाइज्ड इकॉनोमी के मामले में भारत आठवें स्थान पर था। वहीं देश एआई प्रदर्शन के मामले में चिप्स-एआई इंडेक्स में अमेरिका, चीन और सिंगापुर के बाद चौथे स्थान पर है। यह उछाल डिजिटल कनेक्टिविटी, फिनटेक विकास और नवाचार क्षमता में सुधार का परिणाम है।

जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे

दुनिया की जीडीपी के 96% को कवर करने वाले 71 देशों में की गई स्टडी से पता चलता है कि भारत डिजिटल प्रदर्शन में जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा सहित प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकल रहा है। भारत ने डिजिटल माध्यमों से करीब 31 लाख करोड़ रुपए का ट्रेड किया और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े एआई टैलेंट का हब है।

दुनिया के 72% एआई यूजर विकासशील देशों में

रिपोर्ट का सबसे बड़ा निष्कर्ष यह है कि दुनिया के 72% एआई उपयोगकर्ता अब विकासशील देशों में हैं। भारत और चीन मिलकर वैश्विक एआई उपयोग का लगभग 40% हिस्सा रखते हैं। भारत अकेले वैश्विक एआई उपयोगकर्ताओं का लगभग 26% हिस्सा रखता है।

  • TAGS
  • [post_tags]